Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में मानसिक बीमार युवक ने किया सुसाइड

रातीबड़ थाना क्षेत्र के बड़झिरी में मंगलवार को एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के पीछे आम के पेड़ पर मफलर से बने फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद बॉडी परिजनों के हवाले कर दी गई है। पुलिस की शुरूआती जांच में साफ हुआ कि युवक मानसिक बीमार था।

पुलिस के मुताबिक बड़झिरी गांव निवासी जगदीश सिंह (25) पुत्र माधव सिंह अपने बड़े पापा के घर में मां और छोटी बहन के साथ रहता था। सोमवार सुबह जगदीश किसी काम से घर से निकला और देर रात घर नहीं पहुंचा। जिस पर उसके बड़े पापा सहित परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन वो नहीं मिला। मंगलवार को जगदीश का शव परिजनों को घर के पीछे आम के पेड़ से लटका मिला। जगदीश ने मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

बड़े पापा के साथ रहता था परिवार

पुलिस के मुताबिक जगदीश कुछ काम नहीं करता था। उसके पिता ने मरने से पहले सारी संपत्ति बेच दी थी। जिस वजह से वो अपनी मां और छोटी बहन के साथ बड़े पापा के यहां रहता था। उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी और तनाव में चल रहा था। उसकी मां की भी मानसिक स्थिति सही नहीं है। इन तमाम कारणों के चलते वह परेशान रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मां की मानसिक हालत और अन्य कारणों के चलते खुद की भी दिमागी हालत खराब होने की वजह से उसने जान दी है।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img