Sunday, September 27, 2026
20.9 C
Bhopal

डबरा में SBI की एटीएम मशीन चोरी:6 लाख रुपए से भरी ATM मशीन उखाड़ कर ले गए चोर, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में लगी

ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में बीती रात चोर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम उखाड़ ले गए। एटीएम में दो दिन पहले ही छह लाख रुपए रखे गए थे। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को लगी। एसपी धर्मवीर सिंह भी ग्वालियर से डबरा पहुंच गए हैं। बदमाश एटीएम को किस वाहन से लेकर गए हैं, इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस को नहीं लगी है।

नगर के मुख्य पिछोर तिराहा पर एसबीआई का एटीएम है। सुबह करीब सात बजे कुछ लोग रुपए निकालने एटीएम पहुंचे थे। उन्हें वहां मशीन ही नहीं दिखी। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी।

मुख्य क्षेत्र में हुई वारदात के बाद डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा थाना प्रभारी यशवंत गोयल सहित पुलिस बल सुबह से ही सीसीटीवी देखने में लगा हुआ है। ग्वालियर से फोरेंसिक टीम और बैंक के अधिकारी भी एटीएम पर पहुंचे हैं। एटीएम में दो दिन पहले ही छह लाख रुपए रखे गए थे। चोरी के वक्त एटीएम में कितने रुपए थे इसकी जानकारी दोपहर बाद पता लगेगी।

डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा का कहना है

कि पिछोर चौराहा पर एसबीआई के एटीएम में चोरी की वारदात हुई है। पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। आसपास के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं, कितना रुपया गया है सही आंकड़ा कुछ देर बाद बैंक प्रबंधन द्वारा पता लगेगा। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img