Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में आग की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत:रजाई पर गिरी बीड़ी से सुलगी थी आग; आधी रात दंपती चपेट में आए थे

भोपाल के बिलखिरिया में आग की चपेट में आए बुजुर्ग ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। वे पैरालाइज्ड थे।

घटना 27 नवंबर की रात 9.30 बजे की है। 67 साल के कमल सिंह ने बीड़ी पीकर फेंकी, जो पास में ही सो रही पत्नी की रजाई पर जाकर गिरी। कई घंटे तक सुलगने के बाद इससे रजाई में आग लग गई। इससे वे और उनकी पत्नी बुरी तरह झुलस गए थे। कमरे से लपटें उठती देख पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग के भाई के परिवार और आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग को बुझाया। झुलसे पति और पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया था।

थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन ने बताया कि बिलखिरिया में रहने वाले कमल सिंह के कोई संतान नहीं है। बीमार पति की देखभाल बुजुर्ग पत्नी करती थीं।

गहरी नींद में थे दंपती

बीड़ी से धीरे-धीरे आग सुलगी उधर बुजुर्ग दंपती नींद में आ चुके थे। इस बीच पूरा कमरा आग की चपेट में आ गया। आग में घिरे बुजुर्ग दंपती चीखने लगे। पड़ोस में रहने वाले भाई ने देर किए बिना दरवाजा तोड़ पानी डालकर आग बुझाई। फिर भाई-भाभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। दो दिन इलाज के बाद गुरुवार को कमल सिंह ने दम तोड़ दिया।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

Topics

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img