Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

जिस बदमाश पर एक रुपट्टी का ईनाम रखा वह पुलिसकर्मी के मकान में काट रहा था फरारी…

इंदौर में एक और अजब-गजब मामला सामने आया है… यहां पुलिस ने जिस बदमाश पर एक रुपए का ईनाम घोषित किया था वह पुलिसकर्मी के घर में ही फरारी काटता मिला… खबरों के अनुसार, मामला मल्हारगंज थाने से सामने आया है… यहां बदमाश सौरभ गौड़ उर्फ बिट्टू को पुलिस ने घेरकर पकड़ा है… हालांकि जब उसे पता चला कि पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया तो वह छत से कूद गया… इससे उसकी एक टांग में चोंट भी आई… बता दें कि दो साल पहले हीरानगर में हुई अनिल दीक्षित हत्याकांड के मामले में गवाह को धमकाने के चलते बिट्टू फरार चल रहा था, जिसकी शिकायत कंडिलपुरा निवासी ममता यादव ने पुलिस को की थी… इस मामले में इसका एक साथी रोहन सागर पहले ही पुलिस के हत्थे चड़ चुका था… बता दें कि इंदौर पुलिस ने अपराधियों का मनोबल तोड़ने के उद्देश्य से इन दिनों बदमाशों पर अठन्नी या रुपया ईनाम रखने की मुहिम शुरू की है… इसी के तहत गत दिनों पुलिस द्वारा वायरल किए गए एक पोस्टर में बिट्टू का नाम भी था… अब मजे की बात यह है कि जिस बिट्टू को पुलिस फरार घोषित कर ढूंढ रही थी वह पुलिस को पुलिसकर्मी के घर ही फरारी काटता मिला… हालांकि पुलिस का कहना है कि गांधी नगर के जिस मकान से बिट्टू को पकड़ा है वह पुलिसकर्मी ने किराए पर दे रखा था और जिसे किराए पर दे रखा था वह उक्त बदमाश का दोस्त निकला और उसने बिट्टू को पनाह दे रखी थी… इस मामले की जानकारी जोन-1 के डीसीपी विनोद मीणा ने मीडिया को दी..!

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img