Thursday, April 30, 2026
25.1 C
Bhopal

पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या:शराब पिलाकर सिर पर मारे पत्थर; एक्सीडेंट बताने बाइक समेत हाईवे पर फेंका था शव

रतलाम में 7 महीने पहले हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी से पति की हत्या कराई थी। हत्या कर प्रेमी ने एक्सीडेंट बताने के लिए शव को 8 लेन हाईवे पर बाइक के साथ फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल को तगेसिंह (35) पिता रुगनाथ सिंह निवासी मांडवी का शव ग्राम असावती के पास 8 लेन पर बाइक के साथ मिला था। मृतक के भाई कालू सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच में लिया।

पत्नी से होता था झगड़ा

प्रथमदृष्ट्या मामला शराब के नशे में बाइक से गिर कर मौत होना प्रतीत हुआ। जांच में मृतक तगेसिंह के परिजनों द्वारा उसकी पत्नी राज कुंवर और उमराव सिंह डांगी के बीच अवैध संबंध होने की शंका जाहिर की। पुलिस ने इसी एंगल से जांच की। पुलिस को परिजनों ने पूर्व में मृत युवक और उसकी पत्नी के प्रेमी उमराव सिंह को लेकर विवाद की जानकारी मिली।

घटना का रिक्रिएट किया

परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। एएसपी के राकेश खाखा के निर्देशन में जावरा एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान ने केस की फाइल खोली। एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल ने घटना को रिक्रिएट किया। घटना स्थल पर ही मृतक की बाइक को देखा। बाइक के फिसलने व गिरने व दुर्घटना का कोई सबूत नहीं मिला।

मोबाइल की सीडीआर जांची

पुलिस ने जांच के दौरान मृतक तगेसिंह, उसकी पत्नि राजकुंवर व संदेही उमरावसिंह डांगी एवं संदेहियों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली। आरोपी प्रेमी उमरावसिंह व मृतक की पत्नी राजकुंवर के बीच लगातार संपर्क पाया गया। यहां तक घटना के समय मृतक तगे सिंह व संदेही उमराव सिंह की लोकेशन एक साथ मिली। जब पुलिस ने आरोपी उमराव सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या कर एक्सीडेंट का रूप देने की बात बताई।

शराब पिलाकर सिर पर किए थे पत्थर से वार

पुलिस के अनुसार, प्रेमी आरोपी उमराव सिंह ने बताया कि वारदात की रात को ससुराल दमाखेडी से लौट रहे तगे सिंह को उसने अत्यधिक शराब पिलाई। इसके बाद वह ग्राम असावती के पास 8 लेन के पास तगे सिंह को लेकर गया। वहां पर उसके साथ मारपीट कर पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

Hot this week

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

Topics

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img