Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

ठग ने रिश्तेदार बताकर युवक से की धोखाधड़ी:सागर में बैंक जैसा मैसेज भेजकर झांसे में लिया, खाते में ट्रांसफर कराए रुपए

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से रिश्तेदार बनकर धोखाधड़ी की गई। युवक को बैंक की तरह मैसेज भेजा और खाते में रुपए ट्रांसफर करा लिए। मामला सामने आते ही ठगी का शिकार हुए युवक ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार, शहनबाज पिता बदरुद्दीन कुरैशी निवासी शनिचरी ने एसपी कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया कि बुधवार को एक अनजान नंबर से मेरे पास फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को मेरा रिश्तेदार बताया। वह कहने लगा कि मैं आपके बैंक खाते में 20 हजार रुपए भेज रहा हूं।

कल आकर आपसे नकद ले लूंगा। बात होने के कुछ देर बाद मेरे मोबाइल पर टैक्स्ट मैसेज आया। बैंक के जैसा मैसेज था। जिसमें 20 हजार रुपए मेरे खाते में क्रेडिट होना लिखा था। मैसेज भेजने के बाद ठग का फिर फोन आया और उसने बोला कि तुम मुझे खाते में ही ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कर दो।

खाते का बैलेंस देखा तो रुपए नहीं आए थे उसकी बात सुन में कुछ समझ नहीं पाया और झांसे में आ गया। उसने मोबाइल नंबर पैसे ट्रांसफर करने के लिए दिया। जिस पर मैंने पहले 2000 हजार रुपए और फिर 18 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद मैंने अपने बैंक खाते का बैलेंस देखा तो मेरे पास कोई पैसा नहीं आया था।

मैंने वापस उसकी मोबाइल नंबर पर फोन लगाया और ठग से पैसे वापस मांगे तो वह पैसे वापस करने से इनकार करने लगा। जिस नंबर पर मैंने पैसे ट्रांसफर किए थे, एप पर उसका नाम इरशाद दिखा रहा है। मामले में शहनबाज ने जांच कर ठग के खिलाफ कार्रवाई करने और रुपए वापस दिलाने की मांग की है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img