Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

11वीं की छात्रा से गैंगरेप, पीड़िता ने किया सुसाइड:दमोह में पिता बोले- चार छात्रों ने गलत काम किया, वीडियो बनाया; ब्लैकमेल किया

दमोह में 11वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गुरुवार शाम को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा के पिता का आरोप है कि स्कूल के चार छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। आरोपी बेटी को ब्लैकमेल कर रहे थे।

मामला पथरिया थाना क्षेत्र का है। 17 वर्षीय छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रवि सेन और राकेश पटेल के खिलाफ पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने मां को बताया तो वह डर गई

गैंगरेप की ये वारदात सोमवार की है। मंगलवार शाम को पीड़िता ने मां को जब इस घटना के बारे में बताया तो वह डर गई थी। उन्होंने पति से इस बारे में कोई बात नहीं की। छात्रा बुधवार को स्कूल गई। गुरुवार को जब वह स्कूल नहीं गई तो पिता ने इस बारे में पत्नी से पूछा। तब जाकर पिता को इस घटना के बारे में पता चला। गुरुवार को वह खेत से वापस आने के बाद शिकायत करने जाने वाले थे। लेकिन उनके घर एक रिश्तेदार आ गए। छात्रा की मां उनके लिए चाय बनाने चली गई। इस बीच पीड़िता ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।

छात्रा के पिता ने कहा कि

आरोपी मेरी बेटी को ब्लैकमेल कर रहे थे। इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। गुरुवार को वह स्कूल नहीं गई। मैंने इस बारे में पत्नी से पूछा तो उन्होंने मुझे बताया कि 2 दिन पहले यानी सोमवार को स्कूल के ही दो छात्र लंच टाइम के बाद बेटी को अपने साथ पहाड़ी पर गए थे। उनके साथ वहां पर दो छात्र और थे। उन लोगों ने मिलकर बेटी के साथ गैंगरेप किया और वीडियो भी बनाया है।

खेत से लौटा तो बेटी फंदे पर लटकी मिली पीड़िता के पिता ने बताया कि गुरुवार को सोचा था कि पुलिस थाने जाकर शिकायत करूंगा। इसी दौरान शाम को मैं खेत चला गया। जब वापस आया तो देखा कि कुछ रिश्तेदार घर पर बैठे हुए थे। बेटी कमरे में फंदे पर लटकी थी।

मामला गंभीर, दोषियों पर होगी कार्रवाई पथरिया थाना प्रभारी सुधीर बेगी का कहना है कि

परिजनों से आवेदन लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मामला काफी गंभीर है। मैंने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि उनके साथ न्याय होगा, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी रवि सेन और राकेश पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने X पर लिखा

Hot this week

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

Topics

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img