Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में 5 साल की बच्ची से रेप-मर्डर में खुलासा:सभी DNA सैंपल हुए मैच, आरोपी अतुल ही है हत्यारा

भोपाल के शाहजहानाबाद मल्टी में 5 साल की बच्ची से रेप और मर्डर के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। डीसीपी जोन 3 रियाज इकबाल ने बताया कि घटना स्थल से लिए गए डीएनए आरोपी अतुल से मैच हो गए हैं। जिस पर जल्द ही आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।

डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि घटना स्थल और जहां पर बॉडी छिपाई गई थी और मर्डर के लिए इस्तेमाल हथियार को अलग-अलग जगह छुपाया था। इन सभी जगह से पुलिस ने डीएनए का सैंपल लिया। जिसे आरोपी के डीएनए से मैच किया जाना था। जिसमें आरोपी का सैंपल मैच हो गया है। जिससे ये तय हो गया है कि बच्ची से रेप और मर्डर अतुल ही मुख्य आरोपी है। वहीं, आरोपी की मां और बहन को पुलिस के काम में बाधा डालने और सबूत छिपाने पर आरोपी बनाया है।

24 सितंबर की है घटना

24 सितंबर को शाहजनाबाद मल्टी से एक पांच साल की बच्ची गायब हुई थी। उसका शव उसी की मल्टी में एक बंद फ्लैट में मिला था। बच्ची की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या की गई थी। जिस पर पुलिस ने फ्लैट में रहने वाले अतुल भालसे, उसकी बहन चंचल भालसे और मां बसंती भालसे से पूछताछ की थी। मामले में खुलासा करते हुए 26 सितंबर को पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया था कि आरोपी अतुल बच्ची की दादी के फ्लैट के ठीक सामने वाले फ्लैट में रहता है।

पूछताछ में उसने बताया कि बच्ची को अगवा किया। रेप के बाद गला घोंट दिया। इसके बाद शव पानी की टंकी में छिपा दिया। इस मामले में अतुल की मां बसंती और बहन चंचल ने घटना को छिपाने का प्रयास किया था, इसलिए उनको भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी भी बनाई थी। जिसके बाद आरोपी युवक, उसकी मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया गया।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img