Wednesday, February 11, 2026
21.1 C
Bhopal

बीटेक का छात्र फांसी के फंदे पर झूला:मरने से पहले पिता को बोला-नया बैंक अकाउंट खुला दो, पुराने में दिक्कत

आनंद नगर की मानक बिहार कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहने वाले बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। उसकी पिता से आखिरी बातचीत रविवार को हुई थी।

तब उसने नया बैंक अकाउंट खुलवाने कहा था, मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।

छात्र जाहर रजक जिसने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली हैं।

पिपलानी पुलिस के मुताबिक जाहर रजक (19) पुत्र बृजमोहन रजक मूल रूप से छतरपुर का रहने वाला था। फिलहाल आनंद नगर की मानक बिहार कॉलोनी में गंगाराम साहू के मकान की तीसरी मंजिल के एक कमरे में किराए से रहता था। उसके पिता बृजमोहन रजक ने बताया कि जाहर घर पर कम ही बातचीत करता था, अधिकांश कॉल वह मां को ही किया करता था।

रविवार को उसका कॉल आया था, तब बेटे ने बताया कि पुराने अकाउंट में कुछ समस्या होती है, उसका एटीएम बूथ भी आम तौर पर नहीं मिलता है। जिससे पैसा निकालने में दिक्कत होती है। पैसा भी खत्म हो गया है। नया अकाउंट खुलवा दो, आगे से पैसा उसी में भेजना। इसके बाद उसका कॉल नहीं आया। सोमवार को मां ने कॉल किया तो उसने नहीं उठाया। लगा कि व्यस्त होगा, पढ़ रहा होगा, इस कारण नहीं उठा रहा है।

रूम मेट भी था गांव पर

उसके साथ अभय नाम का रूम मेट भी रहता था। दोनों आस पास के गांव के रहने वाले हैं। उम्र में अभय छोटा था लेकिन रिश्ते में उसका मामा था। बीते एक सप्ताह से वह भी अपने गांव गया हुआ था। इस दौरान जाहर अकेला रह रहा था। शुक्रवार तक जब लगातार उसने कॉल नहीं पिक किए तो परिजनों ने मकान मालिक व अन्य साथियों से रूम चेक करने को कहा।

आवाज देने पर गेट नहीं खुला, तब पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार की रात सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो जाहर गमछे के फंदे से लटका दिखाई दिया।

पुलिस का अनुमान है कि बॉडी तीन-चार दिन पुरानी है। शव डी कम्पोज्ड होना शुरू हो चुका था।

शनिवार सुबह शव का पीएम कराया गया है।

मकान मालिक ने बताया कि आखिरी फ्लोर पर रूम होने के कारण कई-कई दिन तक जाहर से आमना-सामना नहीं होता था। लिहाजा उसके आने और जाने का ध्यान नहीं रहता था। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही हैं।

Hot this week

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img