Monday, October 19, 2026
23.3 C
Bhopal

भोपाल निगम की गाड़ी ने हाथीखाना इलाके में छोड़े कुत्ते:7 मिनट में 9 कुत्तों को ट्रक से उतारा, रहवासी बोले- बाहर निकलने में भी लगता है डर

भोपाल के हाथी खाना इलाके में नगर निगम की गाड़ी दूसरे इलाके से कुत्ते लाकर छोड़ रही है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गाड़ी से कुत्ते उतारने का एक सीसीटीवी सामने आया है। 7 मिनट के इस सीसीटीवी में ट्रक से 9 से अधिक कुत्तों को उतारा गया। इलाके के लोगों का कहना है कि यह गाड़ी लगातार ऐसा कर रही है। मना करने पर ये डराते-धमकाते हैं। अगर कोई वीडियो बना ले तो उसे डिलीट करा देते हैं।

रहवासी मोहम्मद अय्यूब ने बताया-

लगातार हमारे इलाके में निगम की गाड़ी डॉग को छोड़कर चली जाती है। भोईपुरा हाथी खाना से बुधवारा चौराहे तक 200 से 250 कुत्ते होंगे, इनकी इतनी अधिक संख्या यहां के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बाहर निकलने में डर लगता है। हम अपने बच्चों को बाहर नहीं निकलने देते हैं। हालत यह है कि यह डॉग हम लोगों के घरों में भी आ जाते हैं, गाड़ियों के पीछे लपकते हैं। कई बार हमने इसकी शिकायत की, मगर निगम कर्मी इनको रेस्क्यू करने की बजाय, यहां पर छोड़कर चले जाते हैं।

नगर निगम की इस गाड़ी से छोड़े जाते हैं कुत्ते।

सेंट्रल गर्वमेंट के एबीसी रूल 2023 का उल्लंघन

एनिमल एक्टिविस्ट स्वाति गौरव ने बताया कि इस तरह से एक इलाकों से दूसरे इलाकों में डॉग्स को छोड़ना गलत है, क्योंकि इसमें वैक्सीनेट और नॉन वैक्सीनेट डॉग्स एक दूसरे के प्रति आक्रामक हो जाते हैं, इससे जहां एक तरफ इनको एक-दूसरे से खतरा होता है तो दूसरी तरफ इससे डॉग बाइट की आशंका भी बढ़ सकती है।

इस तरह से रहवासी इलाकों में कुत्तों को छोड़ने से वे कॉलोनियों में अंदर घुस जाते हैं, इलाके में पहले से मौजूद डॉग और उनके बीच आक्रामकता भी दिखाई देती है, नतीजतन इंसानों में यह डॉग बाइट भी बढ़ सकती है। यह एबीसी रूल 2023 के नियमों का उल्लंघन है।

हाथी खाना इलाके में लोगों के घरों में घुस रहे डॉग।

जहां से उठाया जाता है, उन्हें वहीं छोड़ते हैं

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी राजीव सक्सेना ने कहा कि मैंने वीडियो देखा है।जिन डॉग्स को छोड़ा गया है, वह डॉग्स वहीं से उठाए गए हैं। उन्हें वहीं छोड़ दिया गया। नियमानुसार जिस डॉग को जहां से उठाया जाता है वहीं छोड़ा जाता है।

लोगों का कहना है हाथी खाना से बुधवारा तक 200 से अधिक डॉग हैं।

व्यवसायी पर कुत्तों का हमला, पत्थर मारे तो युवतियों ने पीटा

​​​​​​​उधर गोविंदपुरा में शनिवार सुबह 5 कुत्तों ने बाइक सवार प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी कृष्ण रंजन शर्मा पर हमला कर दिया। वे बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। शर्मा ने कुत्तों को भगाने के लिए पत्थर मारे तो रितु और नम्रता विश्वकर्मा ने उनसे मारपीट की। इन लड़कियों के पालतू कुत्तों ने शर्मा को कई जगह काटा। गोविंदपुरा पुलिस ने रितु और नम्रता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Hot this week

कोलार में 5 करोड़ की लागत से बने कान्हाकुंज फोरलेन का लोकार्पण, 5 लाख आबादी को राहत

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

Topics

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

गुना में झांकी देखकर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

गुना: रविवार रात झांकी देखकर घर लौट रहे दो युवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img