Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

भोपाल में लाखों की मैगी से भरा कंटेनर चोरी

भोपाल के 11 मील बाइपास से 10.75 लाख रुपए की मैगी से भरा एक कंटेनर चोरी हो गया। दो दिन बाद कंटेनर कोकता स्थित डिवाइन स्कूल के पास लावारिस हालत में मिला। इसमें लोड लाखों रुपए की मैगी, सहित दस्तावेज गायब हो चुके थे।

यहां तक की आरोपियों ने कंटेनर का डीजल भी चोरी कर लिया था, इसी के साथ कंटेनर के टायर को भी फोड़ दिया गया था। वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं।

1 दिसंबर की रात को कंटेनर 11 मील टोल से क्रॉस हुआ, तब उसके पिछले गेट लॉक थे। वहीं पुलिस पूरी घटना को संदिग्ध मान रही है, मामले की जांच की जा रही है।

शब्बीर खान उर्फ फराज अन्ना (38) इस्लामीगेट शाहजानाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि एहदाबाद से कटक ओड़िशा के लिए कंटेनर में मैगी लोड कराई थी। जिसकी कीमत करीब 10.75 लाख रुपए थी। 1 दिसंबर की रात को कंटेनर भोपाल के 11 मील टोल को क्रॉस किया।

2 दिसंबर की सुबह कंटेनर के चालक रईस मियां ने कॉल कर जानकारी दी कि क्लीनर राजू और मुझे किसी ने रात को शराब पिलाई थी। इसके बाद आरोपी हमारी बेहोशी का फायदा उठाकर कंटेनर लेकर फरार हो गए। चालक ने कंटेनर ले जाने वाले लोगों को अज्ञात बताया था। हालांकि इस सूचना के बाद से ही चालक का मोबाइल नंबर बंद है, अशोका गार्डन स्थित उसके घर में भी ताला लगा है।

टोल पार करते दिखा कंटेनर

1 दिसंबर की देर रात कंटेनर 11 मील टोल को पार करते दिखाई दिया हैं। यहां कंटेनर का पिछला गेट लॉक था। दो दिन तक मालिक ने कंटेनर को सर्च किया और कंटेनर मिल गया लेकिन उसकी हालत बेहद खराब कर दी गई थी। आरोपियों ने उसमें तोड़फोड़ के साथ दस्तावेज चोरी कर लिए।

कंटेनर के मिलते ही शब्बीर ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है।

टीआई वीरेंद्र सेन के बताया कि

शिकायतकर्ता शब्बीर खान उर्फ फराज अन्ना के कथन दर्ज किए जाने हैं, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img