Tuesday, October 20, 2026
30.1 C
Bhopal

पटवारी बोले- बच्चों को पीटकर राम का नाम बुलवाया:इसके पीछे बीजेपी-आरएसएस

रतलाम में तीन बच्चों की पिटाई कर धार्मिक नारे लगवाने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ‘इसके पीछे दोषी बीजेपी और आरएसएस है। इन्होंने क्रूरता से धर्म का प्रचार करने की मानसिकता बनवा दी है। मैं सहिष्णुता से प्रचार करने को मानता हूं, यह हिंदू धर्म की फिलॉसफी है।’

पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा, ‘सामने आए वीडियो में तीन नाबालिग बच्चों को मार-मार कर कह रहे हैं कि आप जय श्री राम बोलो। भगवान राम का नाम लेने के लिए भगवान ने भी किसी को यह नहीं कहा कि यह जोर-जबरदस्ती से हो, तो फिर यह करवाने वाले हैं कौन, सोच कौन सी है, विचार कौन सा है?’

उधर, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी रतलाम मामले में राज्यसभा में नियम 267 के तहत चर्चा की मांग कर दी है।

क्या है मामला?

रतलाम में तीन बच्चों की पिटाई का वीडियो गुरुवार, 5 दिसंबर को सामने आया था। रात में मुस्लिम समाज ने शहर के माणकचौक थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की थी। वीडियो में 6, 9 और 11 साल के तीन बच्चों के साथ मारपीट की गई थी। आरोपी बच्चों को चप्पल से मारते नजर आ रहा है। उनसे धार्मिक नारे भी लगवाए। पकड़े जाने पर आरोपी 16 साल का नाबालिग निकला। वीडियो बनाने वाला भी नाबालिग है। उसे भी एक दिन पहले पकड़ लिया गया। वीडियो रतलाम शहर के अमृतसागर तालाब के पास बन रहे नए एम्युजमेंट पार्क का है। बच्चे भी माणकचौक थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पटवारी ने रेप के आरोपी भाजपाइयों की लिस्ट गिनाई विदिशा के भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी पर रेप की एफआईआर दर्ज होने के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर भी हमला बोला। भोपाल में अपने आवास पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने रेप के आरोपों से घिरे भाजपा नेताओं के नाम गिनाए। उन्होंने कहा, ‘रेप की घटनाओं में बीजेपी के लोग ही क्यों आते हैं? और ऐसी घटनाओं पर बीजेपी की ओर से निगेटिव रिएक्शन नहीं आते, बल्कि बीजेपी अपने नेताओं को बचाने में लग जाती है।’

पटवारी ने इन घटनाओं का जिक्र किया

  • बीजेपी के नेता योगेंद्र सिंह सोलंकी ने एक बेटी का बलात्कार किया। इस सरकार में हर 17 मिनट में मध्यप्रदेश में एक लड़की के साथ बलात्कार होता है। प्रदेश में अराजकता फैली हुई है। ये मोहन सरकार का फेलियर है। प्रदेश में गृह मंत्रालय सीएम मोहन यादव के पास है। इसके बावजूद भी इस प्रकार की घटनाओं को रोकने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।
  • बालाघाट में बीजेपी के एक नेता ने टीचर के साथ रेप किया था। अक्टूबर में महू में सेना के जवानों के साथ जो महिलाओं का केस बहुत चर्चित हुआ, उसमें भी बीजेपी के नेताओं के रिश्तेदार सामने आए थे। दतिया में भाजपा से जुड़े नेताओं ने तीन अन्य लड़कों के साथ मिलकर दो बहनों के साथ ज्यादती की। उस समय नरोत्तम मिश्रा के मुंह पर दही जम गया था।
  • निवाड़ी में भाजपा नेता पूर्व सरपंच केशव यादव ने एक युवती को सरकारी आवास दिलाने का झांसा देकर उसके साथ ज्यादती की। मंदसौर में भाजपा के बड़े पद पर नेता देशबंधु आर्य ने एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। होशंगाबाद में खेल प्रकोष्ठ के संयोजक संजू मिश्रा के खिलाफ 17 साल की बेटी से ज्यादती करने का मामला कराया।

शिवराज दहेज में झूठ लेकर संसद में चले गए पटवारी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी घेरा। कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में एक साल पहले कहा था कि हम मोदी की गारंटी देना चाहते हैं। 2600-2700 रुपए/क्विंटल गेहूं के दाम थे। 3100 रुपए/क्विंटल धान के दाम थे। 450 रुपए का गैस सिलेंडर था। बहनों को मुफ्त आवास के अंतर्गत भी योजनाएं थी। 3 हजार रुपए बहनों को देने की बात की गई थी। एक भी मोदी गारंटी पूरी नहीं की गई। टोटल झूठ था और शिवराज जी झूठ लेकर दहेज में संसद में चले गए। वहां कृषि मंत्री बन गए हैं और अब वहां झूठ बोलते हैं।’

जातिगत जनगणना देश-प्रदेश की जरूरत

पटवारी ने कहा, ‘जातिगत जनगणना इस देश और प्रदेश की आवश्यकता है। इस देश के संसाधन पर गरीब का हक है और गरीब और अमीर का फासला तभी पता चल सकता है, जब जातिगत जनगणना होगी। इसका आह्वान और मैसेज हम प्रदेश की जनता को 16 तारीख को देंगे। जातिगत जनगणना करवाने का संकल्प लेंगे। वचन पत्र का पालन हो, बेटियों की रक्षा हो और जो बीजेपी का झूठ फरेब और पाखंड है, वो सार्वजनिक हो।’

Hot this week

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साढ़े 15 लाख की ठगी, व्हाट्सएप मैसेज से बिछाया जाल

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक निजी...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

कोलार में 5 करोड़ की लागत से बने कान्हाकुंज फोरलेन का लोकार्पण, 5 लाख आबादी को राहत

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय...

Topics

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img