Sunday, April 5, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में लिव इन पार्टनर ने किया रेप:14 साल तक रिलेशन में रहा आरोपी; दूसरी लड़की से शादी की तैयारी में था

भोपाल में 43 साल की महिला ने लिव इन पार्टनर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। कॉलेज के दिनों में साथ पढ़ने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर उसे साथ रख लिया था। 14 साल तक रिलेशन में रहने के बाद आरोपी ने अब शादी करने से इनकार कर दिया हैं।

पिछले दिनों आरोपी ने युवती को धोखा देते हुए किसी दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी कर ली। जब यह बात महिला को पता चली तो उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

पुलिस ने बताया कि 43 वर्षीय महिला मूलत: होशंगाबाद जिले के पिपरिया की रहने वाली है, 18 साल पहले वर्ष 2006 में वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने भोपाल आई थी, यहां उसने एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया था। पढ़ाई के दौरान सहपाठी तेजनारायण शर्मा नाम के छात्र से प्रेम-प्रसंग हो गया था। आरोपी शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के साथ लिव-इन में रहने लगा।

पुणे, बेंगलूरु व हैदराबाद में भी बनाए संबंध

पढ़ाई पूरी होने के बाद दोनों नौकरी करने के लिए पुणे, बेंगलूरु व हैदराबाद में गए। यहां पर वे लिव इन रिलेशनशिप में ही रहे। शादी का झांसा देकर तेजनारायण युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों युवती को पता चला कि तेजनारायण किसी दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड का रहने वाला है आरोपी

शादी की तैयारी की बात पता चलते ही महिला ने तेजनारायण पर शादी करने का दबाव डाला तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद युवती ने भोपाल आकर महिला थाने में मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी तेजनारायण झारखंड का रहने वाला है।

Hot this week

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती पड़ी महंगी, रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी

​इंदौर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, AAP नेता का भांजा था मृतक

​गुना। जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के कोन्याकला गांव...

Topics

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

भोपाल पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शोरूम में डकैती की साजिश नाकाम, 6 बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img