Thursday, July 2, 2026
25.1 C
Bhopal

इंदौर में स्टूडेंट को बदमाश ने चेहरे पर चाकू मारा:सिगरेट पिलाने से मना करने पर हमला कर भागा

इंदौर में एक फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने सिगरेट न पिलाने की बात पर छात्र के चेहरे पर चाकू मारा है। देर रात पुलिस उसे एमवाए अस्पताल लेकर पहुंची। घायल छात्र के भाई के बयान पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना बुधवार रात की है।

तुकोगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शरद ठाकुर निवासी श्रृष्टि गर्ल्स हॉस्टल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज किया है। शरद ने बताया कि आरोपी ने उसके 18 साल के भाई संभव ठाकुर पर ढक्कन वाला कुआं के पास चाकू से हमला कर दिया।

शरद के मुताबिक, बुधवार रात उसे सुपर स्‍पेशिलिटी अस्पताल से कॉल आया। फोन पर भाई के साथ मारपीट होने की सूचना मिली। इसके वह तत्काल अस्पताल पहुंचा। यहां आईसीयू में भाई संभव का उपचार चल रहा था।

संभव ने बताया कि पुलिस उसे यहां लेकर आई है। वह ढक्कन वाल कुआं के पास चाय पीने गया था। इस दौरान एक व्यक्ति ने यहां आकर सिगरेट पिलाने की बात कही। मना करने पर आरोपी चाकू से चेहरे पर हमला कर फरार हो गया।

वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल संभव को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img