Friday, September 4, 2026
22.1 C
Bhopal

ग्वालियर में दो बहनों से दोस्तों ने किया था रेप

ग्वालियर से 15 दिन पहले लापता हुई दो बहनों को पुलिस ने मुरैना रोड, रायरू के पास से बरामद किया था। नाबालिग और उसकी बहन ने कोर्ट में बयान दिया था कि वे अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ गई थीं, और अपहरण का आरोप खारिज कर दिया था। हालांकि, चार दिन पहले दोनों बहनें एसपी ऑफिस पहुंचीं और बताया कि दबाव में उन्होंने ऐसा बयान दिया था।

दोनों ने आरोप लगाया कि उनके साथ दोस्तों ने दुष्कर्म किया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों बहनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

दोनों बहनें 9 दिसंबर को लापता हो गई थीं

तिघरा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग और उसकी बड़ी बहन 9 दिसंबर को लापता हो गई थीं। मामले में पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और उसकी बहन की गुमशुदगी दर्ज की थी। जांच के दौरान पता चला कि दोनों बहनों को उनके दोस्त रोहित बाल्मीकि और राजवीर सिंह जाटव अपने साथ ले गए थे।

पुलिस ने मुरैना रोड, रायरू इलाके से दोनों बहनों को बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी रोहित और राजवीर मौके से फरार हो गए।

पहले पक्ष में दिए बयान फिर लगाया दुष्कर्म का आरोप

19 दिसंबर को कोर्ट में दिए गए बयान में दोनों बहनों ने अपनी मर्जी से जाने की बात कही थी। हालांकि, चार दिन बाद वे एसपी ऑफिस पहुंचीं और शिकायत की कि उन्हें दबाव में यह बयान देने के लिए मजबूर किया गया था। दोनों ने बताया कि उनके साथ दुष्कर्म किया गया।

आरोपियों की तलाश जारी

एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि रोहित बाल्मीकि और राजवीर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी अभी फरार हैं।

Hot this week

भोपाल: कोहेफिजा के साजिदा नगर में उत्पात मचाने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

​राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित साजिदा नगर में...

Topics

160 रु. का बोनस देकर 12 लाख की ठगी

​भोपाल (बागसेवनिया) साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टो निवेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img