Wednesday, June 17, 2026
32.2 C
Bhopal

भोपाल में सरकारी वाहन से चोरी करने पहुंचे हाईटेक चोर

भोपाल में सरकारी वाहन से तीन हाईटेक चोर अवधपुरी इलाके में पहुंचे। एक युवक चोरी करने एक घर के अंदर घुस गया। खास बात यह है कि घर ऐशबाग थाने में पदस्थ एक एएसआई का था। घटना रविवार-सोमवार की रात करीब 3 बजे की है। एएसआई का परिवार पिता के घर लौटने का इंतजार कर रहा था। तभी घर के बाहर बरामदे में अनजान शख्स के होने का अहसास हुआ।

तुरंत डायल 100 को सूचित किया गया। परिवार ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ना चाहा लेकिन वह छत पर छिप गया। तभी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि बाहर रखवाली कर रहे उसके दो चोर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर सरकारी कार को जब्त कर लिया है।

अवधपुरी थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया-

राधाकुंज कॉलोनी निवासी मनोज सिंह एएसआई हैं और वर्तमान में ऐशबाग थाने में पदस्थ हैं। रविवार रात बेटी उनके घर आने का इंतजार कर रही थी। रात करीब 1.30 बजे दरवाजा खुलने की आहट हुई। बेटी ने बाहर जाकर देखा, लेकिन पिता नजर नहीं आए।

थाना प्रभारी ने बताया- बेटी को फर्स्ट फ्लोर पर किसी के जाने की आहट हुई। बेटी ने मां को बताया और पिता को फोन किया। मां-बेटी ने पीछा किया, तो पता घर में चोरी के मकसद से कोई चोर घुसा है। मां-बेटी के शोर करते ही वह छत की तरफ भागा। उसी समय घर के बाहर से निकल रही डायल-100 का बल मौके पर पहुंचा।

आउटसोर्स कर्मचारी है आरोपी

कहानी समझते ही जवानों ने घर में घुसे अज्ञात चोर को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन बिजौरिया बताया। पूछताछ में पता चला पवन रजिस्ट्रार मेडिकल नर्सिंग काउंसिल कार्यालय में आउटसोर्स पर ड्राइवर है।

आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड तलाश रही है। पवन के दो और साथी बताए जा रहे हैं। इनकी तलाश भी पुलिस कर रही है।

पूर्व में भी कर चुका है चोरी की वारदात

थाना प्रभारी ने बताया कि पवन बिजौरिया 3 साल से आउटसोर्स पर रजिस्ट्रार मेडिकल नर्सिंग काउंसिल कार्यालय में ड्राइवर है। वह हबीबगंज इलाके में रहता है

रविवार रात सरकारी कार (MP02-AB4331) से चोरी करने अवधपुरी आया था। कार उसने फरियादी के घर के पास खड़ी की थी।

बड़ा सवाल यह है आउटसोर्स कर्मचारी को सरकारी कार घर ले जाने की इजाजत किसने दी। क्या उसे बिना पुलिस वेरिफिकेशन के नौकरी पर रखा गया। पुलिस इसका पता कर रही है। पवन इससे पहले भी कहीं और चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।

Hot this week

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

भोपाल: 15 साल से प्लॉट के लिए दर-दर भटक रहे रोहित हाउसिंग सोसायटी के 300 सदस्य

​भोपाल। राजधानी की रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300...

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

Topics

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img