Sunday, August 30, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल शहर काजी बोले- मुस्लिम न्यू ईयर न मनाएं

भोपाल शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने न्यू ईयर के जश्न को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुस्लिम नौजवानों को नव वर्ष का जश्न मनाने से पूरी तरह से परहेज करने की अपील की है। मुस्लिम समाज को नसीहत देते हुए कहा कि रात को नींद खुले या नींद न आए तो घर में ही बैठकर दुआ करें। नाचना गाना हमारा कल्चर नहीं है।

शहर काजी की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें उन्होंने नव वर्ष के जश्न को शिर्क (इस्लामिक तौर पर गलत) बताया है। उन्होंने कहा कि हम खास तौर पर मुस्लिम नौजवानों से अपील है कि होटल में न्यू ईयर पार्टी करना, न्यू ईयर की पार्टी के नाम पर फार्म हाउसों में तेज आवाज में गाने बजाना और शोर शराबा करना मुस्लिम रिवायतों के खिलाफ है। इस तरह के आयोजनों से मुकम्मल तौर पर परहेज करना चाहिए।

कमिश्नर बोले- सख्त होगा पुलिस का पहरा इधर, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि 50 प्रमुख पॉइंट पर पुलिस के जवान बॉडी कैमरा और ब्रेथ एनालाइजर के साथ तैनात रहेंगे। शहर में कुल 100 चैकिंग पॉइंट पर 700 जवान तैनात रहेंगे। सभी आयोजन स्थलों पर रात 10 बजे तक ही पार्टी की जा सकेगी। बोट क्लब, सैर सपाटा जैसे स्थलों पर रात 10 बजे के बाद भीड़ को एकत्र नहीं होने दिया जाएगा।

रात 2 बजे तक जारी रहेगी चैकिंग मंगलवार की शाम 6 बजे से सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इस दौरान वाहनों की चैकिंग की जाएगी। जो रात करीब 2 बजे तक लगातार जारी रहेगी। इसके बाद भी पुलिस की सड़क पर मौजूदगी रहेगी। इस दौरान स्पीड राडार गन, इंटरसेप्टर वाहन भी रफ्तार पर अपनी नजर रखेगा। रात दस बजे के बाद लाउड स्पीकर नहीं बजाए जा सकेंगे। होटल-ढाबे और रेस्टोरेंट भी अपने समय पर ही बंद होंगे।

Hot this week

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

3 लाख 60 हजार की स्मैक के साथ बुलेरो सवार तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...

नाइजीरियन महिला 25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

​इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की...

राजधानी में स्क्रैप कारोबारी ने की आत्महत्या

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के 12 नंबर मल्टी (इंद्रा...

Topics

कटारा हिल्स के अमलतास चौराहे पर फूटा गुस्सा, लोगों ने फूंका नगर निगम का पुतला

​भोपाल कटारा हिल्स स्थित अमलतास चौराहे पर रविवार को स्थानीय...

मनपसंद शादी की जिद: मां और मामा ने घोंटा 17 साल की बेटी का गला

राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में 17 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img