Saturday, August 29, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल से तीन बहने लापता, FIR दर्ज

कोलार इलाके से तीन लड़कियां लापता हो गईं। तीनों आपस में ममेरी और फुफेरी बहने हैं। तीनों 29 दिसंबर की शाम 5 बजे घर से बिन बताए निकली थीं। इसके बाद वापस नहीं लौटी हैं। लापता किशोरियों में से एक ने भाई को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर बताया- हम इंदौर में हैं।

हालांकि पुलिस का कहना है कि यह साफ नहीं है कि मैसेज लड़की ने स्वयं किया या उसके मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर किसी दूसरे व्यक्ति ने किया है। पुलिस का कहना है कि लड़कियों की बरामदगी के बाद ही साफ होगा कि वह अपनी मर्जी से गई हैं या कोई उन्हें बहला-फुसलाकर या अगवा कर ले गया है। तीनों की तलाश जारी है।

तीनों सहेलियों की तरह रहती हैं

कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि लापता लड़कियों में एक 19 साल, दूसरी 15 और तीसरी 14 साल की है। तीनों आपस में रिश्तेदार हैं और सहेलियों की तरह रहती हैं। 29 दिसंबर की शाम 5 बजे तीनों बाहर जाने का कहकर निकली थीं। उसके बाद से वापस नहीं लौटीं। वापस न आने पर घर वालों ने आसपास तलाशा। कहीं कोई सुराग न मिलने पर अगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मैसेज करने वाली लड़की की कॉल डिटेल भी निकाल रही है।

Hot this week

इंदौर के वी-आर-वन रेस्टोरेंट के मोमोज में मिलीं इल्लियां, खाद्य विभाग में शिकायत

​इंदौर के सी-21 मॉल के पीछे स्थित वी-आर-वन रेस्टोरेंट...

Topics

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img