Monday, October 19, 2026
27.9 C
Bhopal

पिता की डांट से नाराज किशोर फांसी पर झूला

पिता की डांट से नाराज किशोर के फांसी लगाने की घटना सामने आई है। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है, जब 17 वर्षीय किशोर करीब 2 बजे घर पहुंचा। जिसके बाद पिता ने डांट भी लगाई, तब किशोर ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली ।

जिसकी सूचना रात करीब 2:30 बजे पुलिस को दी, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम हमीदिया अस्पताल में करवाया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, वहीं संबंधितों के बयान भी लिए जा रहे हैं।

देर रात पहुंचा था घर एएसआई अनंत कुमार पांडे के अनुसार वाजपेयी नगर ईदगाह हिल्स इलाके में रहने वाले एक किशोर (17) रात करीब 2 बजे घर पहुंचा, जिसके बाद पिता ने उसे डांट लगाई, पूछा कि कहां से आ रहे हो, वहीं परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उससे इस बात को लेकर पूछताछ की, जिससे वह बुरी तरह से नाराज हो गया और दूसरे कमरे में जाकर अपने आप को बंद कर लिया

वहां रखी एक साड़ी से फांसी का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गया। बता दें कि किशोर के पिता मजदूरी करते हैं, लंबे समय से किशोर घर में देर रात ही आता था।

Hot this week

ग्वालियर में ऑनलाइन गेमिंग की लत और भारी कर्ज ने ली युवक की जान, घर से बुलाकर कुल्हाड़ी से काटा

​ग्वालियर: शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के केदारपुर छोटी...

Topics

भोपाल: सुरभि कॉलेज के पास कुएं में मिला लापता युवक का शव

​सुखी सेवनिया (भोपाल)। स्थानीय इलाके में रविवार सुबह सुरभि कॉलेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img