Monday, October 12, 2026
23.2 C
Bhopal

₹1.10 करोड़ की सरकारी जमीन से कब्जा हटाया:भोपाल के भानपुर में कार्रवाई

भोपाल में करीब 1.10 करोड़ रुपए कीमती सरकारी जमीन से जिला प्रशासन ने कब्जा हटाया। भानपुर इलाके में कार्रवाई की गई। जेसीबी की मदद से रास्ता उखाड़ दिया गया।

गोविंदपुरा एसडीएम रवीशकुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई। जानकारी के अनुसार, ग्राम भानपुर स्थित शासकीय नजूल भूमि खसरा क्रमांक 93/1/1/1 रकबा 1.1852 हेक्टेयर के अंश भाग पर कच्चा रास्ता था, जिस पर कोपरा डालकर अतिक्रमण कर लिया गया था। इसे हटाने के लिए पहले कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन कब्जा नहीं हटा तो मंगलवार को सख्ती की गई।

पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई कार्रवाई के दौरान कोई हंगामा न हो, इसलिए भारी पुलिस बल तैनात था। इसके बाद नगर निगम की मदद से अफसरों ने कब्जा हटा दिया।

Hot this week

देहरादून से गिरफ्तार हुआ नशीले कफ सिरप का फरार आरोपी अभिषेक निगम, 20 हजार का था इनाम

​भोपाल: मध्यप्रदेश एसटीएफ (STF) ने नशीले कफ सिरप की अवैध...

Topics

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img