Tuesday, July 14, 2026
32.5 C
Bhopal

नवविवाहिता की मौत में पति और सास पर मामला दर्ज

इंदौर के राउ इलाके में एक 21 साल की नवविवाहिता ने शादी के 8 माह बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद उसके पति और सास पर प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। महिला के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि छोटी-छोटी बातों पर उसे परेशान किया जाता था और काम को लेकर उसे तंग किया जाता था, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की।

राउ पुलिस ने पूजा राठौर (निवासी सांईनाथ कॉलोनी) के मामले में उसके पति मुकेश राठौर और सास काशीबाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूजा ने 23 दिसंबर को अपने घर में फांसी लगाकर जान दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि पूजा की शादी अप्रैल 2024 में हुई थी और शादी के बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके बीच झगड़े होते थे, जो पूजा ने अपने माता-पिता से भी साझा किए थे।

पुलिस ने सुसाइड के बाद पूजा के पिता बालकराम, मां देवका और भाई सुनील के बयान दर्ज किए, जिनके आरोपों के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

जेठ ने दी थी पुलिस को जानकारी

पूजा की मौत के बाद उसके जेठ त्रिलोक ने पुलिस को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि वह और उनकी दादी गांव में एक गमी के कार्यक्रम में गए थे, तब पूजा ने घर पर फांसी लगाई। त्रिलोक की पत्नी ने पूजा को फंदे पर देखा और उसे नीचे उतारा। पुलिस का कहना है कि अब मामले में पूजा के पति और मां की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...

भोपाल: हमीदिया रोड पर फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान राख

भोपाल। शहर के हमीदिया रोड स्थित एक बड़े फर्नीचर...

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्त

​राजगढ़। राजगढ़ जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे...

Topics

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्त

​राजगढ़। राजगढ़ जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे...

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img