Saturday, October 10, 2026
26.3 C
Bhopal

मंदसौर पुलिस ने 97 गुम हुए मोबाइल ढूंढे

मंदसौर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले तीन महीनों में खोए गए 17 लाख 20 हजार रुपए मूल्य के 97 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके मालिकों को वापस लौटा दिए हैं। एसपी अभिषेक आनंद और एएसपी गौतम सोलंकी के नेतृत्व में चलाए गए ‘ऑपरेशन गुम मोबाइल’ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि आजकल लोगों की व्यस्तता और लापरवाही के कारण महंगे मोबाइल फोन गुम हो जाते हैं, जिससे न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि साइबर अपराध का भी खतरा बना रहता है। इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने साइबर सेल की मदद से विशेष अभियान चलाया।

शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक कार्यक्रम में एसपी ने सभी बरामद मोबाइल फोन उनके वैध मालिकों को सौंप दिए। इस कार्रवाई से जहां एक ओर लोगों को उनकी कीमती संपत्ति वापस मिली। वहीं, दूसरी ओर संभावित साइबर अपराधों को भी रोका जा सका। पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा का संदेश गया है।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img