Saturday, March 14, 2026
28.2 C
Bhopal

इंदौर की शराब दुकान पर चाकू लहराने वाले पकड़ाए

इंदौर के लसूड़िया में बदमाशों ने जहां रौब दिखाने के लिए चाकू लहराए थे। वहीं पुलिस ने कान पकड़कर उनका जुलूस निकाला। बदमाशों की पहचान सीसीटीवी कैमरों से हुई थी। इसके बाद आरोपियों की धरपकड़ की गई।

टीआई तारेश सोनी की टीम ने पचवंटी स्थित वाइन शॉप पर चाकू लहराने के मामले में सनी उर्फ सन्नी पुत्र भूरेलाल राठौर नर्सरी कॉलोनी डाबली, विकास पुत्र बाचू पवार निवासी सिंगापुर टाउनशिप हर्ष उर्फ आशुतोष पुत्र दिनेश त्रिपाठी निवासी प्रभु नगर राजेंद्र नगर, आकाश पुत्र प्रभु मालवीय निवासी स्वामी विवेकानंद नगर डाबली और सूरज पुत्र प्रभु चौहान निवासी डाबली इंदौर को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने गुरुवार रात यहां भय दिखाने के लिए शराब दुकान के बाहर चाकू लहराते हुए धमकी दी थी। टीआई तारेश सोनी की टीम आरोपियों को पकड़ने के बाद उसी शराब दुकान पर गुंडों को लेकर पहुंची और उनसे उठक बैठक लगवाई।

यहां शराब दुकान पर बैठे कर्मचारियों के आरोपियों ने पैर भी छुए। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों पर आर्म्स एक्ट ओर अन्य धाराओं में कार्रवाई की है। सभी के रिकाॅर्ड भी खंगाले जा रहे है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​इंदौर। शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक...

पुलिसकर्मी द्वारा महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, जांच शुरू

विदिशा। जिले के मुरवास थाना क्षेत्र में खाकी एक...

भोपाल: बीटेक छात्र ने गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर दी जान

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार तड़के...

टायर बदलने में उलझा रहा व्यापारी, कार से 17 लाख पार

​जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे-45...

नागौद के कद्दावर नेता यादवेंद्र सिंह का निधन, सरपंच से विधायक तक का रहा सफर

​सतना/भोपाल: विंध्य क्षेत्र के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और नागौद के...

Topics

बेटी से छेड़छाड़ करने वाले कलयुगी पिता को 7 साल की जेल

​भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने रिश्तों को...

गोमांस तस्करी मामला: मुख्य आरोपी असलम कुरैशी की जमानत अर्जी खारिज

​भोपाल। राजधानी के चर्चित गोमांस तस्करी मामले में मुख्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img