Tuesday, July 14, 2026
32.2 C
Bhopal

सागर में 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

सागर की बंडा तहसील के सेसई साजी के पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। पटवारी जमीन का सीमांकन करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। मामले में पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

रमपुरा निवासी फरियादी भगवानसिंह लोधी ने 15 जनवरी को लोकायुक्त एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनकी पैतृक जमीन का बंटवारा हुआ था। जमीन अलग-अलग होने के बाद बेनामा के आधार पर सीमांकन कराना था। इसके लिए पटवारी मुन्नालाल अहिरवार के पास गया।

पटवारी ने सीमांकन करने के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। इसके बाद रिश्वत की राशि में से 5 हजार रुपए वह पहले ले चुका था। शिकायत मिलते ही लोकायुक्त ने जांच शुरू की।जिसके बाद शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम कार्रवाई के लिए बंडा रवाना हुई।

निजी कार्यालय में दबिश देकर पटवारी को पकड़ा

बंडा पहुंचकर टीम ने फरियादी भगवानसिंह को रिश्वत की राशि लेकर पटवारी के पास भेजा। पटवारी ने भगवान सिंह को बंडा के बरा तिराहे के पास स्थित अपने निजी कार्यालय पर बुलाया। जहां पहुंचकर फरियादी ने रिश्वत के 10 हजार रुपए पटवारी को दिए। तभी इशारा मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी और पटवारी मुन्नालाल को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

लोकायुक्त निरीक्षण अभिषेक वर्मा ने बताया-

सीमांकन के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पटवारी मुन्नालाल अहिरवार को पकड़ा है। उनके खिलाफ भष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Hot this week

भोपाल: हमीदिया रोड पर फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान राख

भोपाल। शहर के हमीदिया रोड स्थित एक बड़े फर्नीचर...

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्त

​राजगढ़। राजगढ़ जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे...

शादी के 2 महीने बाद ही पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​छतरपुर। छतरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना...

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

Topics

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्त

​राजगढ़। राजगढ़ जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे...

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img