Friday, October 9, 2026
26.7 C
Bhopal

चॉकलेट का लालच देकर दो बच्चियों से छेड़छाड़

ग्वालियर में पड़ोस में रहने वाले मनचले ने आठ और छह साल की बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर छेड़छाड़ कर दी। घटना कंपू थाना क्षेत्र के आयुर्वेदिक कॉलेज के पास की है। बच्चियों ने अपनी दादी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह उन्हें लेकर थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी अपने घर से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

कम्पू थाना प्रभारी एसआई रुद्र पाठक के अनुसार आयुर्वेदिक कॉलेज के पास रहने वाला कमल शाक्य कुछ दिनों से 8 और 6 साल की बच्चियों से गलत हरकत कर रहा था। जिसके कारण बालिकाएं सहमी हुई थीं। बीते रोज आरोपी ने चॉकलेट का लालच देकर उन्हें साथ ले जाने की कोशिश की। इस पर बच्चियां डरकर घर भाग आई और अपनी दादी को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही दादी उन्हें अपने साथ लेकर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। आरोपी की मां ने पीड़ित बच्चियों के परिजन को धमकी दी। पुलिस ने मां और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img