Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

युवक का गला रेता, कलाइयां काटीं, सीने पर चाकू मारे

भोपाल में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से गला रेता, दोनों कलाई की नसें काट दी गईं। सीने पर भी चाकू के वार किए गए। हत्या का आरोप युवक के दोस्तों पर ही है।

घटना आज रविवार सुबह करीब 8 बजे बैंड मास्टर चौराहे की है। मृतक के भाई ने बताया, सुबह लगभग 6 बजे कुछ दोस्त आदिल के घर पहुंचे। उसे अपने साथ ले गए। वे लोग कार से आए थे, लेकिन उसे घर के पास खड़ी कर बाइक से निकल गए।

करीब 8.30 बजे हमें सूचना मिली कि आदिल गंभीर रूप से घायल सड़क पर पड़ा है। हम मौके पर पहुंचे और हमीदिया अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से तलैया थाना महज 200 मीटर दूर था।

आदिल की शादी 22 फरवरी को हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले आदिल के भाई आमिर बरखेड़ी का मर्डर जहांगीराबाद इलाके में हुआ था।

हमले में किन्नर भी घायल हमले में दो किन्नर भी घायल हुए हैं। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हत्या किसी विवाद का परिणाम थी या इसके पीछे कोई और वजह थी। पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है और जल्द ही हत्यारों की पहचान कर खुलासा करने का दावा किया है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img