Sunday, November 8, 2026
28.5 C
Bhopal

इंदौर में हॉस्टल छात्रों के साथ मारपीट

इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक निजी हॉस्टल में रहने वाले छात्र के साथ बाहरी युवकों ने जमकर मारपीट कर दी। युवती को लेकर हुई कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि हमलावरों ने हॉकी, डंडे और बेल्ट निकालकर छात्र पर हमला कर दिया। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जो आसपास मौजूद लोगों ने बनाए। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है।

घटना रात करीब 2 बजे की है। लसूडिया पुलिस के एसआई मुकेश झारिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक प्रेस्टीज कॉलेज का छात्र रोहन तिवारी, जो पास के निजी हॉस्टल में रहता है, रात को टहल रहा था। तभी कार में सवार अभिमन्यु, प्रांजय और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे और रोहन को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। हमला इतना अचानक और तेज था कि हॉकी, डंडे और बेल्ट का इस्तेमाल किया गया।

बचाने आए दोस्तों को भी पीटा

मारपीट की आवाज सुनकर जब हॉस्टल में मौजूद रोहन के दोस्त नीचे आए और बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ देर में दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।

युवती को लेकर हुई थी बहस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मारपीट की जड़ में एक युवती को लेकर हुआ विवाद है। दरअसल, आरोपी युवकों के दोस्त प्रभांसु पांडे की किसी युवती को लेकर मोबाइल पर छात्र रोहन तिवारी से बहस हुई थी, जिसके बाद हमले की योजना बनाई गई।

वाहन की जानकारी जुटा रही पुलिस

लसूडिया पुलिस के अनुसार मारपीट करने वाले युवक इंदौर के बाहर के रहने वाले हैं। उनकी कार और अन्य वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में घायल छात्र रोहन तिवारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img