Wednesday, April 1, 2026
32.1 C
Bhopal

भोपाल में शराब की ‘होम डिलीवरी’ करते पकड़ा

भोपाल में शराब की ‘होम डिलीवरी’ करने वाले को आबकारी विभाग ने पकड़ा है। वह पुराने लाइसेंसियों से कम कीमत पर ब्रांडेड शराब खरीदता और उसे ज्यादा कीमत पर होम डिलीवरी कर देता। जब उसके घर के किचन में जांच की गई तो तलघर नुमा जगह पर शराब की 142 बोतलें मिली।

सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया, शहर में एक तस्कर द्वारा शराब की होम डिलीवरी करने की सूचना मिली थी। इसके बाद 10 दिन से रैकी कर रहे थे। इसके बाद गोपाल नगर खजूरीकलां निवासी सुरेश पाटिल के घर पहुंचे। किचन से 116 लीटर यानी, 142 बोतल अंग्रेजी शराब मिली।

होम डिलीवरी करने वालों को ढूंढ रहे अफसरों के अनुसार, शराब के अवैध कारोबार के साथ सुरेश के साथ कई लोग जुड़े हैं। इनमें घर-घर शराब पहुंचाने वाले भी शामिल हैं। उन्हें भी ढूंढ रहे हैं। ताकि, पता चल सके कि ये शराब कहां से लाई जा रही थी? गिरोह कितने साल से यह कर रहा था, ये भी पता लगा रहे हैं।

पुराने लाइसेंसियों की शराबसहायक आबकारी आयुक्त धाकड़ ने बताया, 1 अप्रैल से भोपाल एवं आसपास के जिलों में ठेके बदले गए हैं। इस कारण साल 2024-25 के लाइसेंसियों ने स्टॉक में रखी शराब को कम कीमत पर बेच दिया। यह शराब सुरेश पाटिल खरीदता था और फिर उसे अपने साथियों के साथ होम डिलीवर कर देता था। जिससे उन्हें अच्छी कीमत मिल जाती थी। सुरेश के विरुद्ध पहले भी कई अपराध पंजीबद्ध है।

Hot this week

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

1.5 लाख की रिश्वत लेते CGST के असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई

​रतलाम। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भोपाल टीम ने...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा...

Topics

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा...

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा...

शादी के नाम पर ठगी: दुल्हन बनी लुटेरी गिरफ्तार, एक लाख की चपत लगाई

​अशोकनगर। जिले में शादी का झांसा देकर ठगी करने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img