Thursday, July 23, 2026
23.3 C
Bhopal

एमपी के मंत्री बोले- पाकिस्तान में रिश्तेदारियां नहीं करना चाहिए

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा निरस्त कर तत्काल वापस लौटने का आदेश दिया था। इस दौरान बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं भी सामने आई जिनकी ससुराल पाकिस्तान में हैं। कई महिलाओं के पास वैध वीजा न होने के कारण वे परेशान हो रहीं हैं।

जो हमारा विरोधी देश, वहां रिश्तेदारी क्यों करना

भारत के लोगों की पाकिस्तान में रिश्तेदारियों को लेकर मप्र के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जो हमारा विरोधी देश है वहां क्यों रिश्तेदारी करना, जो हमारे खिलाफ काम करता है आतंकवाद को पनाह देता है ऐसे देश में हम रिश्तेदारी क्यों करें।

कांग्रेस ने कहा- ये समय ऐसे बयान देने का नहीं मंत्री विश्वास सारंग के बयान पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा- अभी पाकिस्तान से भारत का संघर्ष चल रहा है। अभी तो हमें ये देखना है कि पूरा देश सामने खड़ी परिस्थितियों का सामना करे और एकजुट रहे। अभी ये इस तरह के व्यक्तिगत बयान देने का समय नहीं हैं। अभी तो पूरा देश जयहिंद की सेना के साथ है। देश चाहता है कि भारत के मासूम लोगों का जो नरसंहार हुआ है उसका प्रतिकार हमारे देश को करना चाहिए।

सरकार के निर्णय का सबको पालन करना चाहिए

जिन महिलाओं की ससुराल पाकिस्तान में हैं उनको लेकर क्या कहेंगे? इसके जवाब में सारंग ने कहा- अब सरकार की जो रीति-नीति है उसके बारे में हम कुछ नहीं करेंगे। सरकार जो निर्णय करेगी उसका पालन सबको करना चाहिए।

भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन छेड़ोगे तो छोड़ेगा नहीं विश्वास सारंग ने कहा- हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हमारी सेनाओं ने ये सिद्ध कर दिया कि भारत किसी को छेड़ता नहीं हैं और कोई छेड़ तो उसे छोड़ता नहीं हैं। एक हिन्दूस्तानी के नाते मुझे इस बात का बहुत गर्व है कि हमने ऐसा प्रधानमंत्री चुना है जिन्होंने इस देश की एकता अखंडता को कायम रखते हुए देश की हर बहन, हर एक नागरिक की परवाह करते हुए सरकार चलाने का निर्णय किया है। सेना और सैनिकों को बहुत बधाई उन्होंने बहुत वीरता का परिचय दिया है।

Hot this week

कटारा हिल्स पुलिस की कार्रवाई: स्मैक और गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के...

अशोक बर्णवाल बने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव, शासन ने जारी किया आदेश

भोपाल, मध्य प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में एक बड़ा...

Topics

कटारा हिल्स पुलिस की कार्रवाई: स्मैक और गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img