Thursday, July 16, 2026
34 C
Bhopal

रेलिंग पर रस्सी का फंदा बनाकर अधेड़ ने किया सुसाइड

भोपाल के रातीबड़ इलाके में मंगलवार देर रात एक अधेड़ व्यक्ति ने सीढ़ी की रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 51 वर्षीय किशोर सिरसाट के रूप में हुई है, जो साक्षी ढाबे के पास रहते थे और मिस्त्री का काम करते थे।

बुधवार सुबह जब मकान की पहली मंजिल पर रहने वाले किराएदार ने उन्हें फंदे पर लटका देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार किशोर सिरसाट पहले सबरी नगर मल्टी में रहते थे। उन्हें शराब की बुरी लत थी और वे दिन भर की कमाई शराब में उड़ा देते थे। परिजनों को लगा कि माहौल बदलने से आदत सुधर जाएगी, इसलिए वे रातीबड़ इलाके में शिफ्ट हो गए थे। लेकिन शराब की लत पीछा नहीं छोड़ी।

दो बजे तक बेटे ने देखा था सोते हुए

मंगलवार रात किशोर की पत्नी और बेटा कमरे में सो गए थे जबकि वे छत पर बने कमरे में सोने चले गए। रात करीब दो बजे बेटे की नींद खुली थी, तब उसने अपने पिता को बिस्तर पर सोते हुए देखा था। अंदाजा है कि रात दो बजे से सुबह पांच बजे के बीच किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की।

पुलिस ने बताया कि किशोर ने सीढ़ियों की रेलिंग से फंदा बनाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या के पीछे कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Hot this week

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...

भोपाल: सुदामा नगर दंपती हत्याकांड का खुलासा, प्रॉपर्टी डीलर सगे भाइयों ने की थी हत्या

​भोपाल। सुदामा नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपती हेमंत...

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

Topics

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

मकान बेचकर खाते में जमा कराए थे 5.25 लाख, ठग ने एटीएम से किए पार

​इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बैंक खाते से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img