Saturday, August 15, 2026
24.1 C
Bhopal

प्रमिका के पति को गोली मारी

दतिया में महिला के पति को गोली मारकर उसकी करधोनी चुराने वाला उसी का प्रेमी निकला। लूट की आड़ में आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर प्रेमिका के पति को मारा। दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

शुक्रवार दोपहर एसडीपीओ प्रियंका मिश्रा ने बताया आरोपी सागर पाल और पीड़ित महिला का शादी से पहले प्रेम-प्रसंग था। प्रेमिका की शादी के बाद मानसिक रूप से परेशान था, इसलिए उसने प्रेमिका के पति को मारने की साजिश की।

दरअसल ग्राम कुम्हेड़ी निवासी प्रदुमन सिंह अहिरवार पर 29 जून की रात उस वक्त जानलेवा हमला हो गया। वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। दिनारा रोड पर ग्राम चोपरा के पास दो नकाबपोश युवकों ने रास्ता रोककर उनकी पत्नी से जेवर लूटने की कोशिश की।

विरोध करने पर प्रदुमन को कट्टे से गोली मार दी गई। घायल हालत में प्रदुमन को अस्पताल ले जाया गया, जबकि हमलावर उसकी पत्नी की चांदी की करधोनी लेकर मौके से भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने एक विशेष टीम बनाई गई। जिसने तकनीकी साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से महज चार दिन में वारदात का पर्दाफाश कर दिया।

चचेरे भाइयों ने मिलकर साजिश रची पुलिस ने ग्राम उदगांव से सागर पाल और उसके चचेरे भाई संजू पाल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वारदात के समय स्प्लेंडर बाइक से थे। इनके पास से दो मोबाइल फोन, 315 बोर के दो देशी कट्टे और वही मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जो वारदात में इस्तेमाल हुई थी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img