Friday, June 19, 2026
33.5 C
Bhopal

रायसेन के देवरी में 8 इंच बारिश, कार-स्कूटी बही

रायसेन जिले में लगातार तेज बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। देवरी में पिछले 24 घंटे में 8.24 इंच बारिश दर्ज की गई। सड़कों पर पानी का बहाव इतना तेज था कि कार, स्कूटी और ठेले बहते नजर आए।

बेगमगंज में भारी बारिश के कारण एक दो मंजिला मकान की छत गिर गई। सोमवार रात करीब 1:30 बजे हुई इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मकान मालिक बाबू कुरैशी अपने परिजनों के साथ पास ही बने दूसरे मकान में थे। हालांकि, दबने के कारण एक मवेशी की मौत हो गई।

स्कूली बच्चे को बहने से बचाया इधर मंगलवार को भाई गणेश मंदिर रोड पर एक छोटा बच्चा स्कूल से लौटते समय पानी के तेज बहाव में बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के समय बारिश लगातार जारी थी और गलियों में तेज बहाव चल रहा था।

नदियां-नाले उफान पर, नर्मदा पुल तक पहुंचा पानी तेज बारिश के चलते बेगमगंज सहित जिले के सभी नदी-नाले उफान पर हैं। सड़कों पर पानी भर गया है। रायसेन जिले के उदयपुरा में स्थिति और गंभीर हो गई है। यहां नर्मदा नदी का पानी पुल तक पहुंच चुका है। प्रशासन सतर्क है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

देवरी में सबसे ज्यादा 20 इंच बारिश बीते 24 घंटे में रायसेन जिले के देवरी में सबसे ज्यादा 209.4 मिमी (8.24 इंच) बारिश दर्ज की गई, जिससे इस सीजन कुल वर्षा 526.1 मिमी (20.7 इंच) पहुंच गई है। इसके अलावा उदयपुरा में 125 मिमी (4.92 इंच), बरेली में 77.6 मिमी (3.05 इंच), बेगमगंज में 70.4 मिमी (2.77 इंच) और गैरतगंज में 72.4 मिमी (2.85 इंच) बारिश दर्ज की गई।

अब तक पिछले साल से 246 मिमी ज्यादा बारिश 1 जून से 8 जुलाई तक रायसेन जिले में अब तक कुल 431.7 मिमी (17 इंच) औसत बारिश हो चुकी है, जो कि पिछले साल की तुलना में 246.2 मिमी ज्यादा है। जिले में वर्षा ऋतु के दौरान सामान्य औसत वर्षा 1197.1 मिमी मानी जाती है।

भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक रायसेन में 283 मिमी, गैरतगंज में 419, बेगमगंज में 620.3, सिलवानी में 467.8, गौहरगंज में 260, बरेली में 438.6, उदयपुरा में 609, बाड़ी में 354, सुल्तानपुर में 339.5 तथा देवरी में 526.1 मिमी बारिश हो चुकी है।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img