Monday, October 5, 2026
25.5 C
Bhopal

काले हिरण के शिकार मामले में एक और गिरफ्तारी

रायसेन जिले के सिलवानी में काले हिरण के शिकार के मामले में वन विभाग ने गुरुवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सागर के दक्षिण वन मंडल रेंज के गांव सहजपूरी से अनुराज दांगी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने सोशल मीडिया पर बंदूकों के साथ फोटो डाले हैं। साथ ही आरोपी के घर से वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर सागौन की लकड़ी भी जब्त की है। डीएफओ प्रतिभा शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि अब तक इस मामले में कुल 6 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

डेढ़ किलो काले हिरण का मांस जब्त

घटना रायसेन वन मंडल में 16 मई को हुई थी। हिरण के मांस की जब्ती की गई थी। वन विभाग ने पहले सिलवानी क्षेत्र के पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। विभाग की टीम ने सिलवानी पश्चिम रेंज के वार्ड 10 निवासी फैसल खान के घर से डेढ़ किलो काले हिरण का मांस जब्त किया था। मांस का सैंपल लैब में भेजा गया था।

2 वन अधिकारी निलंबित

डीएफओ प्रतिभा शुक्ला के संज्ञान में मामला आने के बाद कार्रवाई की गई। वन अपराध प्रकरण देर से दर्ज करने और मामले में संलिप्तता के कारण रेंजर महेंद्र को निलंबित किया गया। इसके अलावा वनरक्षक जुबेर खान को भी निलंबित कर दिया गया।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img