E paper

नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया प्रचार करने उतरी, कहा- पापा चुनाव जीतेंगे तो शादी करूंगी

Punjab Assembly Elections 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू के सीएम बनने के सपने को तोड़ दिया। वह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा बनाया है। सिद्धू अमृतसर के पूर्वी विधानसभा से मैदान में उतरे हैं। अब राबिया सिद्धू अपने पिता के सपोर्ट में आ गई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किराने की दुकान पर बिकता नशा

उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान बिक्रम मजीठिया पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मजीठा में किराने की दुकान पर नशा बिकता है। लोग जानते हैं कि किसे वोट करना है। राबिया सिद्धू ने कहा, ‘उनकी मां ने पैसे न होने की बात की। अब वह तब तक शादी नहीं करेंगी। जब तक पापा चुनाव नहीं जीत जाते हैं।’

लड़ाई सच और झूठ के बीच

राबिया ने कहा कि किसका-किसके साथ मुकाबला है। ड्रग्स से अपने बच्चों को बचाना है। या उसमें शामिल करना है। उन्होंने कहा, उनके पापा सच्चाई के रास्ते पर खड़े हैं। सिद्धू की बेटी ने कहा कि पैसे से लोग बिकते हैं, लेकिन इस बार नहीं बिकेंगे। बिक्रम मजीठिया कहीं और से चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे। दो जगह से चुनाव क्यों लड़ रहे है। राबिया ने कहा कि मजीठिया ने उनके पापा से राजनीति सीखी हैं। लड़ाई सच और झूठ के बीच है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770