Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

भोपाल के छोला मंदिर थाने का घेराव

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में स्थित शिव नगर कॉलोनी के रहवासियों ने सोमवार की दोपहर को थाना छोला मंदिर का घेराव कर दिया। लोग इलाके में रहने वाली दो महिलाओं पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आरोप हैं कि महिलाएं घर में अनैतिक कार्य कराती हैं।

विरोध करने पर रहवासियों को डराती और धमकाती हैं। बाहर से गुंडे बुलाकर पिटवाने की धमकी देती हैं। क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि कॉलोनी की दो महिलाएं प्रति दिन रात के समय शराब पीने के बाद हंगामा करती हैं। स्थानीय लोगों को गालियां देती हैं।

इनके घर अनैतिक कार्य किया जाता है। शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती। सोमवार को थाना घेरने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। केवल एनसीआर काटने के बाद थाने से चलता कर दिया है।

जबकि क्षेत्र में रहने वाली अन्य महिलाएं भी बड़ी संख्या में थाने का घेराव करने आई थीं। पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाना चाहिए और अनैतिक कार्य करने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए।

Hot this week

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img