Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

भोपाल से 57 किमी दूर मिली तीन साल की मासूम

गांधी नगर थाना क्षेत्र से लापता हुई तीन साल की मासूम रागिनी को पुलिस ने 24 घंटे बाद राजगढ़ जिले के कुरावर कस्बे से बरामद कर लिया है। बच्ची 4 अगस्त को दोपहर 3 बजे घर के बाहर खेलते वक्त अचानक गायब हो गई थी। सूचना मिलते ही गांधी नगर पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। 5 अगस्त की सुबह बच्ची कुरावर में लावारिस हालत में मिली। वहां की पुलिस ने तत्काल गांधी नगर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बच्ची को भोपाल लाया गया। बच्ची को फिलहाल मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

गांधी नगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि बच्ची सुरक्षित मिल गई है, लेकिन वह अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है। पुलिस उससे बातचीत कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह कुरावर कैसे पहुंची, क्या किसी बस, ऑटो या किसी अन्य वाहन से गई थी।

जानकारी के अनुसार, रागिनी की मां का निधन हो चुका है और पिता लंबे समय से बीमार रहते हैं। बच्ची की परवरिश उसके ताऊ कर रहे हैं। कुछ समय पहले भी यह बच्ची गुम हो चुकी है और तब श्यामला हिल्स इलाके से बरामद हुई थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि बच्ची बार-बार क्यों और कैसे लापता हो जाती है। बच्ची से बातचीत और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img