Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

दबंगों द्वारा दलितों की बस्ती में आग लगाने की बात झूठी निकली

मुरैना के बसई गांव में दबंगों द्वारा दलितों की बस्ती में आग लगाने की बात झूठी निकली। इसका वीडियो सामने आया, जिसमें दो महिलाएं अपनी ही झोपड़ी में आग लगाती दिख रही हैं। दरअसल 11 अगस्त की शाम मल बसई गांव में दलितों और गुर्जरों में विवाद के बाद दलितों की झोपडी जलाने को बात सामने आई थी।

अंबाह विकास खंड के मल बसई गांव में दलित रिंकू साखबार जाटव ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही दबंग रवि गुर्जर और उसका परिवार हमारे परिवार के साथ मारपीट कर रहा है और विरोध करने पर हमारी झोपड़ियों में आग लगा दी है।

आरोप लगाया कि दबंग परिवार चाहता है कि रिंकू का परिवार उनके लिए बिना मेहनताना लिए काम करे एक तरह से बंधुआ मजदूर बन कर रहे । इसका विरोध रिंकू जाटव के परिजनों ने किया तो रवि गुर्जर इसके पिता ओर चाचा ने मिलकर उसके परिवार को मारपीट कर दी और झोपड़ियों में आग लगा दी ।

पुलिस ने किया था सिर्फ मारपीट का मामल दर्ज

एसडीओपी रवी भदौरिया ने बताया कि मल बसई गांव में 11 अगस्त को दो पक्षों जाटव और गुर्जरों में झगड़ा हुआ था जिसकी रिपोर्ट सिर्फ मारपीट झगड़े की थाने में की गई थी। आग की घटना स्पष्ट नहीं हो रही थी इसलिए जांच में घटना ली गई जो बाद में झूठी निकली। यहां लोग दूसरों पर झूठी कायमी करवाने के लिए इस तरह की हरकत करते है इसलिए पुलिस हमेशा पहले मामले को जांच करती है बाद में एफआईआर।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img