Thursday, November 12, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में सांसद की मीटिंग में उठा ट्रैफिक का मुद्दा

भोपाल के पुराने शहर के बाजारों में अव्यवस्थित ट्रैफिक का मुद्दा गुरुवार को कलेक्टोरेट में हुई मीटिंग में भी उठा। सांसद आलोक शर्मा ने 20 से अधिक व्यापारिक संगठनों की मीटिंग ली थी। उन्होंने व्यवस्थित और विकसित बाजार पर चर्चा की।

सांसद शर्मा को सराफा, किराना, दवा, कपड़ा समेत अन्य व्यापारी प्रतिनिधियों ने पार्किंग और ट्रैफिक अव्यवस्था की जानकारी दी। इस पर सांसद ने प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जिला प्रशासन, स्मार्ट सिटी और बाजार प्रतिनिधियों की एक टीम गठित की। ताकि, ट्रैफिक को व्यवस्थित किया जा सके। नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण, स्मार्ट सिटी सीईओ अंजू अरुण कुमार आदि अधिकारी मौजूद थे।

सांसद खेल महोत्सव के लिए आज से रजिस्ट्रेशन होंगे

सांसद शर्मा ने सांसद खेल महोत्सव के आयोजन से जुड़ी बैठक भी की। इसमें सांसद शर्मा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को खिलाड़ियों के पंजीकरण से प्रारंभ हो रहा है। पंजीकरण 29 अगस्त से 20 सितंबर तक किया जाएगी। इसके बाद 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक ग्राम, ब्लॉक, जिला स्तरों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img