Thursday, April 2, 2026
26.6 C
Bhopal

भोपाल में दो दिन पहले मिली अधेड़ की लाश में पुलिस ने कर दिया खुलासा

भोपाल के बागसेवनिया में दो दिन पहले मिली अधेड़ की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पास ही रहने वाले एक रेलवे कर्मचारी ने उसकी हत्या की थी। आरोपी ने मोगरी मारकर वारदात को अंजाम दिया।

हत्या के बाद लाश को पानी के गड्डे में फेंक दिया था। जिससे उसकी मौत पानी में डूबने से होना सामने आए। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद आरोपी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

टीआई अमित सोनी के मुताबिक 4 सितंबर को 50 वर्षीय कमल नेपाली की लाश रेलवे कॉलोनी बागसेवनिया में सड़क पर गड्ढे में मिली थी। उस समय लग रहा था कि उसकी मौत डूबने से हुई है। पीएम रिपोर्ट में उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए।

घटना स्थल के पास ही रहता है आरोपी

जब पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि जहां लाश मिली है, उसके पास ही रेलवे कर्मचारी ओमप्रकाश शर्मा रहता है। इतना ही नहीं दोनों साथ में रहते थे। यह खुलासा मृतक की पत्नी ने किया था, जिससे उसका तलाक भी हो चुका था। संदेह के आधार पर पुलिस ने रेलवे कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम

टीआई सोनी ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश शर्मा की उम्र करीब 60 साल है, उसने शादी नहीं की है। इतना ही नहीं आरोपी सनकी स्वभाव का है और किसी से भी झगड़ा कर लेता था। उस दिन भी शराब के नशे में दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी।

गुस्सा होकर लकड़ी की मोगरी से आरोपी ओमप्रकाश ने मृतक के सिर पर लगातार वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई थी। बाद में आरोपी ने अपने घर के नीचे पानी के गड्डे में उसकी लाश को फेंक दिया था।

Hot this week

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

Topics

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img