Monday, September 28, 2026
30.5 C
Bhopal

भाजपा विधायक पर FIR की मांग तलवार से केक काटा था, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कानून सभी के लिए एक होना चाहिए

देवास में कांग्रेस ने बागली से भाजपा विधायक मुरली भंवरा पर तलवार से केक काटने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने शनिवार को एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया को एसपी पुनीत गहलोद के नाम ज्ञापन सौंपा।

चौधरी ने कहा कि

कांग्रेस नेता द्वारा तलवार से केक काटने पर सिविल लाइन पुलिस ने 2 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया। लेकिन विधायक भंवरा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए।

कांग्रेस ने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। चौधरी ने कहा कि सतवास में भाजपा सरकार का पुतला जलाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि राहुल गांधी का पुतला जलाने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर विधायक पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विक्रम मुकाती, सुधीर शर्मा, जितेंद्र सिंह मंटू, हारीश गजधार, रईस कामदार, हाफिज घोसी, हर्ष प्रताप सिंह और गौड़ मुकुल सिंह बेस समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Hot this week

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img