Wednesday, July 1, 2026
28.2 C
Bhopal

स्कूल संचालक के घर 30 लाख रुपए के जेवरात और नकदी चोरी करने वाली महिलाएं स्टेशन पर आखिरी बार देखी

भोपाल के गौतम नगर के संत कुंवर राम कॉलोनी में स्कूल संचालक के घर तीस लाख रुपए के जेवरात और नकदी चोरी करने वाली महिलाएं वारदात के पांच दिन बाद स्टेशन पर आखिरी बार देखी गईं हैं। सीसीटीवी फुटेज में दोनों महिलाओं की फुटेज कैद हुई हैं। माना रहा है कि महिलाएं ट्रेन के रास्ते शहर के बाहर निकल गई हैं। पुलिस की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ कि दोनों महिलाएं वारदात से महज एक सप्ताह पहले ही भोपाल आई थीं।

दोनों ने कैंची छोला इलाके में किराए का कमरा लिया था। मकान मालिक ने किराएदारों का वैरिफिकेशन नहीं कराया है। टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि दोनों महिलाओं द्वारा ट्रेन के रास्ते विदिशा तरफ जाने के प्रमाण मिले हैं। केस की जांच कर रहे हैं, फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है।

महिलाओं के घर के बाहर भी सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे

गौतम नगर में साढ़े चार लाख की नकदी सहित तीस लाख रुपए के जेवरात चोरी करने वाली महिलाओं के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। महिलाओं ने 28 अगस्त की सुबह स्कूल संचालक के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

पुलिस की जांच में साफ हुआ कि फरियादी ने बिना किसी वैरिफिकेशन के महिलाओं को घर के काम के लिए रख लिया था। नौकरी मिलने के महज दो दिन बाद ही आरोपी महिलाओं ने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

फरियादी राजकुमार शिवनानी (45), निवासी संत कुवर राम कॉलोनी डीआईजी बंगला में रहते हैं। टीला जमालपुरा इलाके में वे सनशाइन पब्लिक स्कूल का संचालन करते हैं। इसी स्कूल में उनकी पत्नी प्रिंसिपल हैं। उन्होंने दो दिन पहले 26 अगस्त को को ही नीलम और पूनम नाम की दो महिलाओं को घरेलू काम के लिए रखा था।

28 अगस्त की सुबह राजकुमार स्कूल चले गए थे, उस समय घर पर उनकी 85 वर्षीय मां अकेली थीं। इसी दौरान एक नौकरानी ने बुजुर्ग महिला को बातचीत में उलझाए रखा, जबकि दूसरी नौकरानी ने अलमारी में रखे पांच लाख रुपए नकद और करीब 30 लाख रुपए के सोने के जेवरात निकाल लिए।

घर लौटने के बाद चोरी का पता लगा

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौका पाकर घर से फरार हो गईं। शाम को स्कूल से लौटे राजकुमार को चोरी की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच में सामने आया कि आरोपियों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उनकी पहचान शुरू कर दी है और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img