Sunday, April 5, 2026
30.1 C
Bhopal

खाद की समस्या को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया

सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को मऊगंज के देवतालाब दौरे रहे। इस दौरान खाद की समस्या को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता सीएम को ज्ञापन सौंपना चाह रहे थे। इसके लिए वे मऊगंज बायपास से होकर देवतालाब जाने वाले थे। तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

मऊगंज के पूर्व कांग्रेस विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ​की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में करीब 3-4 हजार किसान और कार्यकर्ता शामिल हुए। ​​​​​​प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के लगाए बैरिकेड्स तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने पूर्व विधायक समेत अन्य प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

समझाइश के बाद कार्यकर्ताओं को किया रिहा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना और उनके समर्थकों को समझाइश दी गई थी। करीब 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को औपचारिक हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें रिहा भी कर दिया गया।

पूर्व विधायक बोले- पिकनिक मनाने नहीं आए

पूर्व विधायक ने कहा कि हम यहां पिकनिक मनाने नहीं आए हैं, बल्कि उन किसानों और छात्रों की आवाज बनने आए हैं, जिन पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन मरीजों के लिए खड़े हैं, जिन्हें अस्पतालों में इलाज और पोस्टमॉर्टम जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।

कांग्रेस के प्रदर्शन की 6 तस्वीरें देखिए

Hot this week

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती पड़ी महंगी, रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी

​इंदौर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, AAP नेता का भांजा था मृतक

​गुना। जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के कोन्याकला गांव...

Topics

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

भोपाल पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शोरूम में डकैती की साजिश नाकाम, 6 बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img