Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

युवकों ने तेज रफ्तार स्कूटर से हेड कांस्टेबल को कई फीट तक घसीटते हुए ले गए

इंदौर के फूटी कोठी चौराहे पर सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात करीब 1 बजे तीन युवकों ने तेज रफ्तार स्कूटर से द्वारकापुरी थाने के हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। इस दौरान आरोपी युवक हेड कांस्टेबल को कई फीट तक घसीटते हुए ले गए।

हादसे में पुलिसकर्मी को सिर में गंभीर चोट आई है और एक पैर में फ्रैक्चर हो गया है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे युवकों को रोका और घायल पुलिसकर्मी को उठाया।

मौके पर मौजूद थे वरिष्ठ अधिकारी

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के आदेश पर शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार रात करीब 10 बजे फूटी कोठी चौराहे पर द्वारकापुरी थाने की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जोन-4 के डीसीपी आनंद कल्याडगी, एडीशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल और एसीपी अन्नपूर्णा शिवेन्द्र जोशी भी मौके पर मौजूद थे।

आरोपी युवकों ने की बदतमीजी, फिर भागने की कोशिश

रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार स्कूटर पर सवार तीन युवक सात्विक (पुत्र नीतेश अग्रवाल, निवासी आराधना नगर), कार्तिक (पुत्र धर्मेन्द्र कुशवाह, निवासी हुजूरगंज) और सजल (पुत्र मुकेश शाह, निवासी शिक्षक नगर) चेकिंग प्वाइंट से गुजरे। सिपाही नितेश बघेल ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने अपशब्द कहे और स्कूटर भगाने लगे।

हेड कांस्टेबल दिनदयाल उर्फ डीडी शर्मा ने स्कूटर को रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक टक्कर मारकर उन्हें घसीटते हुए ले गए। हादसे में शर्मा सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक भी स्कूटर से गिर पड़े, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया।

आईसीयू में भर्ती, तीनों आरोपी गिरफ्तार

घायल पुलिसकर्मी को तुरंत पुलिस वाहन से यूनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने तीनों युवकों को रात में ही हिरासत में ले लिया और उनकी स्कूटर जब्त कर ली गई है। उनके खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मंगलवार सुबह तक वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img