Wednesday, July 1, 2026
28.2 C
Bhopal

भोपाल कमिश्नर ऑफिस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया

भोपाल कमिश्नर ऑफिस में गुरुवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारी हाथों में पानी की बाल्टियां लेकर दौड़े और आग बुझाई। आगजनी के दौरान कमिश्नर संजीव सिंह भी ऑफिस में मौजूद थे। आग लगने से ऑफिस की बिजली करीब डेढ़ घंटे गुल रही। कोहेफिजा पुलिस बुजुर्ग को साथ ले गई है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

घटना दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है। एक बुजुर्ग जमीन से जुड़े एक मामले की फरियाद लेकर कमिश्नर ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान उनकी बात को किसी ने नहीं सुना तो झुंझलाहट में आकर उन्होंने हाथ में रखा लट्‌ठ (डंडा) इलेक्ट्रिक बोर्ड में दे मारा। जिससे बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया और चिंगारी निकलने लगीं। इससे आगंतुकों के बैठने के लिए लगे सोफे ने आग पकड़ लगी। कुछ ही देर में सोफे जलकर खाक गए।

पहले जाने की जिद कर रहा था बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को विदिशा जिले के गंजबासौदा से एक बुजुर्ग कमिश्नर संजीव सिंह से मिलने ऑफिस में आए थे। उनका तीसरा नंबर था। इसी दौरान बुजुर्ग पहले जाने की जिद करने लगे, लेकिन एक और दो नंबर वाले आवेदक पहले से खड़े थे। इसलिए बुजुर्ग को पहले मिलने नहीं दिया गया तो उन्होंने गुस्से में बिजली के बॉक्स में डंडा मारा। इसके बाद अफसर ने चैंबर में बैठकर फरियाद सुनी। बुजुर्ग मानसिक बीमार भी बताया जा रहा है।

ऑफिस हो गए खाली इधर, आग लगने के बाद कमिश्नर ऑफिस खाली हो गया और अधिकारी-कर्मचारी बाहर निकल गए। इसी बिल्डिंग में कमिश्नर, जनसंपर्क का संभागीय और जिला स्तरीय ऑफिस, कृषि विभाग का संभाग ऑफिस, हुजूर एसीएम और तहसील ऑफिस भी हैं। इस कारण ऑफिस से कर्मचारी बाहर आ गए। आग बुझने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img