Thursday, August 13, 2026
24.1 C
Bhopal

SI धर्मेंद्र राजपूत को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया

इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने आजाद नगर में पदस्थ एसआई धर्मेंद्र राजपूत को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एसआई ने हत्या के केस में एक युवक के पिता को क्लीनचिट देने की लिए रिश्वत मांगी थी।

युवक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से कर दी। सोमवार को एसआई ने युवक को थाने के बाहर एक दुकान पर बुलाया था। यहां जैसे ही एसआई ने रुपए लिए लोकायुक्त पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

2 लाख मांगे थे, 1 लाख लेकर थाने बुलाया लोकायुक्त डीएसपी सुनील कुमार तालान ने बताया कि मूसाखेड़ी में कुछ दिन पहले एक युवक के साथ चोरी की शंका में मारपीट की गई थी। उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने रामचंद्र सिंह तोमर को भी इस मामले में आरोपी बनाया था।

तब से ही एसआई द्वारा उससे क्लीन चिट देने के नाम रिश्वत मांगी जा रही थी। हाईकोर्ट से जमानत होने के बाद भी आगे कोई कार्रवाई नहीं करने के नाम 2 लाख रुपए मांगे गए। फिर 1.50 लाख रुपए मांगे गए। इसके बाद सौदा 1 लाख रुपए में तय हुआ।

हत्या के केस में फंसाने की दी थी धमकी एसआई राजपूत ने रामचंद्र सिंह तोमर को हत्या के आरोप में झूठा फंसाने की धमकी देकर बेटे से रिश्वत की मांग की थी। रुपए नहीं देने पर उसके पिता को केस में आरोपी बनाया दिया था। रामचंद्र को जब अग्रिम जमानत मिल गई तो उसके बेटे संतोष को थाने बुलाया। यहां पर पिता पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं करने और मदद करने के एवज में 1.50 लाख रुपए रिश्वत मांगी।

कई दिन से बेटे पर बना रहे थे दबाव लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि रामचंद्र सिंह तोमर एक्स कैप्टन सिक्योरिटी कंपनी में डायरेक्टर हैं। आजाद नगर पुलिस ने कुछ दिन पहले रामचंद्र सिंह तोमर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। एसआई राजपूत मदद करने के नाम पर उनके बेटे संतोष तोमर पर कई दिनों से रिश्वत का दबाव बना रहे थे। शिकायत के बाद ये कार्रवाई की गई।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img