Saturday, June 27, 2026
24.3 C
Bhopal

प्रॉपर्टी डीलर ने महिला से की छेड़छाड़

ग्वालियर के विनय नगर स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। महिला भी विनय नगर की रहने वाली बताई गई है। पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी कारोबारी ने महिला से कहा कि दो ब्लैंक चेक और छिंदवाड़ा के मकान की रजिस्ट्री वापस लेने के लिए उसे उसके साथ रहना होगा।

घटना छह दिन पुरानी है, लेकिन महिला मंगलवार देर रात पुलिस के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। महिला ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद के सिलसिले में आरोपी ने उसे ऑफिस बुलाया था और राजीनामा करने के लिए कहा। जब महिला वहां पहुंची, तो प्रॉपर्टी कारोबारी ने कहा कि छिंदवाड़ा के मकान की रजिस्ट्री वापस चाहिए तो उसकी शर्त माननी होगी।

महिला ने शर्त पूछने पर बताया कि आरोपी विनोद शर्मा ने कहा कि इसके लिए महिला को उसके साथ रहना पड़ेगा। यदि वह उसकी बात नहीं मानेगी, तो वह उसे बर्बाद कर देगा। इसके बाद आरोपी ने महिला को गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने धमकाया।

घटना के बाद महिला ने अपने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद वह अपने पिता के साथ बहोड़ापुर थाना पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img