Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

8 साल का बच्चा नाले में बहा, मौत

इंदौर के ओमेक्स सिटी के पास एक नाले में बुधवार रात एक 8 साल का बच्चा तेज पानी के बहाव में बह गया और काफी तलाश के बाद गुरुवार सुबह उसका शव बरामद किया गया।

घटना मायाखेड़ी क्षेत्र की है। यहां रहने वाला 8 वर्षीय राजवीर मालवीय नाले के पास अपने पिता राजपाल मालवीय के साथ मौजूद था। राजपाल पेशे से सिक्योरिटी गार्ड हैं। बुधवार शाम वे अपने बेटे को घर के पास एक ओटले पर रोककर थोड़ी दूरी पर वाहन खड़ा करने गए थे। जब लगभग 10 मिनट बाद लौटे, तो राजवीर वहां नहीं था।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लसूडिया पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम देर रात मौके पर पहुंचीं, लेकिन तेज बारिश और बहाव के कारण रात में सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। पानी का बहाव इतना तेज था कि टीम को अंदर उतरने में खतरा था।

सुबह 5 बजे फिर से शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

गुरुवार तड़के सुबह 5 बजे एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बहाव कम होने के कारण टीम ने रस्सियों की मदद से सर्चिंग की, जिसके बाद करीब 9 बजे राजवीर का शव घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर पुल के नीचे फंसा हुआ मिला। यह पुल मुक्तिधाम के पास बना हुआ है।

एसडीआरएफ की टीम को शव निकालने में करीब चार घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार, संभवत: पैर फिसलने के कारण राजवीर बहाव में बह गया था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

घटना के बाद स्थानीय लोग नाले के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने पर प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराजगी भी जता रहे हैं।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img