Tuesday, June 9, 2026
34.5 C
Bhopal

Bappi Lahiri Death: बप्पी लहरी के निधन पर बॉलीवुड में शोक, पढ़िए रिएक्शन्स, जानिए कब होगा अंतिम संस्कार

Bappi Lahiri Death: बॉलीवुड के संगीतकार, गायक बप्पी लहरी का निधन हो गया है। 69 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पतालत में बीती रात 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। Bappi Lahiri बीते दिनों से बीमार थे और इलाज चल रहा था। अंतिम संस्कार 17 फरवरी को किया जाएगा। अभी पार्थिव शरीर उनके निवास पर रखा गया हैं, जहां श्रद्धांजलि देने बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं। पिछले साल उन्हें कोरोना हुआ था और महामारी को मात देकर वे अस्पताल से घर भी लौट आए थे। संगीत की दुनिया में यह इस महीने दूसरी बड़ी क्षति है। इससे पहले लता मंगेशकर का निधन हुआ था। Bappi Lahiri के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वालों में दुख की लहर है। देश दुनिया की तमाम महान हस्तियां श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गायक-संगीतकार के परिवार में उनकी पत्नी चित्रानी लाहिड़ी और उनकी बेटी और गायिका रेमा लाहिरी बंसल हैं।

मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल के निदेशक डॉक्टर दीपक नामजोशी ने पीटीआई को बताया, ‘ बप्पी लाहिरी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को अपने घर बुलाया। उन्हें वहां से फिर अस्पताल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण उनकी मृत्यु हो गई’।

बप्पी लाहिरी को 1970-80 के दशक में उनके शानदार संगीत और हिंदी सिनेमा में अलग तरह के संगीत से पहचान मिली। कई फिल्मों जैसे चलते चलते, डिस्को डांसर और शराबी में लोकप्रिय संगीत देने के बाद हर किसी की जुबा पर Bappi Lahiri का नाम चढ़ गया। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना ‘भंकस’ 2020 की फिल्म ‘बागी 3’ के लिए था।

Bappi Lahiri Death Reactions

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सर्वांगीण था, विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। पीढ़ियों के लोग उनके संगीत से जुड़े रहे। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद है। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।

Image

अक्षय कुमार ने लिखा, ‘आज हमने संगीत उद्योग से एक और रत्न खो दिया … बप्पी दा, आपकी आवाज मेरे सहित लाखों लोगों के डांस का कारण थी। आपके संगीत के माध्यम से आपके द्वारा लाई गई सभी खुशियों के लिए धन्यवाद। परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति’।

अजय देवगन ने ट्विटर पर लिखा, ‘बप्पी दा व्यक्तिगत रूप से बहुत प्यारे थे। उनके संगीत में एक धार थी। उन्होंने चलते चलते, सुरक्षा और डिस्को डांसर के साथ हिंदी फिल्म संगीत के लिए एक और समकालीन शैली पेश की। शांति दादा आप बहुत याद आएंगे।’

संगीतकार विशाल ददलीना ने लिखा, बप्पीदा के निधन के बारे में सुना। मैं स्तब्ध हूं। वह हमेशा के लिए एक लीजेंड बने रहेंगे, लेकिन इससे भी ज्यादा वह एक दोस्त थे। हमने एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान साझा किया।

टंडन ने ट्वीट किया, ‘आपका संगीत सुनकर मैं बड़ाी हुई, बप्पी दा, आपका अपना अंदाज था और हमेशा एक मुस्कुराता चेहरा। आपका संगीत हमेशा बजता रहेगा.. ओम शांति, शांति, शांति।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘मशहूर गायक एवं संगीतकार श्री बप्पी लहरी जी के निधन का दुखद समाचार मिला। बप्पी दा का जाना संगीत की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों और उनके चाहने वालों को ये दुख सहन करने की शक्ति दें।’

Bappi Lahiri Profile: All you Need to know

बप्पी लाहिरी का असली नाम आलोकेश लाहिरी था। उन्हें भारतीय सिनेमा में डिस्को संगीत के उपयोग करने का श्रेय जाता है। Bappi Lahiri को गहनों का बहुत शौक था और वह आमतौर पर सोने के गहने और काला चश्मा पहने रहते थे। वह अपने शरीर पर 1 करोड़ रुपये (लगभग) से अधिक का सोना पहनते थे जिसका वजन लगभग 2 किलो (लगभग) होता था।

बप्पी लाहिरी का जन्म कलकत्ता में शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा वाले परिवार में हुआ था। उनके पिता अपरेश लाहिरी एक प्रसिद्ध बंगाली गायक थे और उनकी मां, बंशोरी लाहिरी एक संगीतकार और एक गायिका थीं, जो शास्त्रीय संगीत और श्यामा संगीत में पारंगत थीं। वह उनकी इकलौती संतान थे।

Hot this week

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

भोपाल: इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बेघर हुए 300 लोग, नगर निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल: शहर की इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बीते शुक्रवार...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

Topics

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

शेयर मार्केट और क्रिप्टो के नाम पर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 17.84 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी...

ईटखेड़ी के रिसॉर्ट्स में पुलिस की दबिश: सुरक्षा मानकों में चूक पर संचालकों को अल्टीमेटम

​भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में संचालित रिसॉर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img