Sunday, November 29, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में मानव अंग मिलने का मामला

भोपाल

कोलार में डी-मार्ट के पास एक विवादित प्लॉट से मंगलवार को बरामद मानव अंगों से मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पोस्ट मार्टम के बाद अंगों को मर्चुरी में रखवा दिया है। पीएम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि हडि्डयों से यह साफ हो गया है कि मृतक वयस्क था। हालांकि यह खुलासा नहीं हो सका है कि अवशेष पुरुष के है या महिला के।

ये अंग डी-मार्ट के पास साउथ एक्सटेंशन के एक विवादित प्लॉट में भरे पानी से बरामद हुए थे। प्लॉट में करीब 3 फीट पानी भरा था। जिससे मानव के पैर और जांच का हिस्सा बरामद हुआ था। बरामद अवशेषों में कहीं कोई चोट के निशान नहीं हैं।

पुलिस मृतक का सिर तलाश कर रही है। जिसे लेकर बुधवार को भी सर्चिंग जारी रही। पीएम करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस को यह भी बताया कि अवशेष करीब एक महीने अथवा उससे अधिक पुराने हो सकते हैं।

बच्चों ने अवशेष देख मचाया था शोर

मानव अंगों का पता मंगलवार की शाम उस समय चला जब आसपास के बच्चे वहां गए थे। उन्होंने पानी को हिलाया तो मानव अंग ऊपर आ गए। प्लॉट में और भी मानव अंग होने की आशंका के चलते पुलिस ने दो मोटर लगाकर पानी खाली कराया, लेकिन अंग नहीं मिले।

Hot this week

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img