Monday, June 29, 2026
25.2 C
Bhopal

जिम से लौटा युवक, हार्टअटैक से माैत

इंदौर में जिम से लौटने के बाद एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक ने जिम के बाद हाफ फ्राय अंडा खाया था, जिसके बाद उसे एसिडिटी और घबराहट महसूस हुई।

मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान संदीप (32) पुत्र श्याम सोनगिरा, निवासी सुखलिया ग्राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को जिम से लौटने के बाद संदीप अपनी दुकान पहुंचा और वहां हाफ फ्राय खाया। कुछ देर बाद जब वह घर लौटा, तो उसे एसिडिटी और बेचैनी महसूस होने लगी।

छोटे भाई प्रदीप सोनगिरा ने बताया कि संदीप ने सीने में जलन और घबराहट की शिकायत की, तो वह उसे बाइक से डॉक्टर के पास ले जाने लगा। रास्ते में ही संदीप बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल भंडारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की।

बाणगंगा पुलिस के अनुसार, संदीप की मौत के मामले में बुधवार को मर्ग कायम किया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम एमवाय अस्पताल में कराया गया है।

अंडे की दुकान लगाता था संदीप

परिजनों ने बताया कि संदीप खातीपुरा इलाके में “जय पान सदन” और एग फ्रेश की दुकान संचालित करता था। वह फिटनेस को लेकर काफी सजग था और रोज जिम जाता था। संदीप के परिवार में माता-पिता, छोटा भाई, पत्नी और दो बच्चे हैं। तीन माह पहले ही उसकी बेटी का जन्म हुआ था।

Hot this week

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला आरक्षक ने सुमित...

Topics

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img